महाकुंभ 2025 में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा गंगा आरती,हवन यज्ञ व भूमि पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन

(रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी :- भारतीय संस्कृति के संवर्धन सनातन धर्म के इस महायज्ञ में,संस्थान के पुरोधा दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज के अलौकिक मार्गदर्शन में,पूरे मनोयोग से अपनी भूमिका निभाता रहा है | वर्ष 2019 के कुंभ मेले में संस्थान ने तन,मन और चेतना से अपनी पूर्ण भागीदारी दर्ज़ की थी प्रत्येक वर्ग के लिए मार्मिक प्रेरणाओं से परिपूर्ण,भिन्न-भिन्न प्रासंगिक कार्यक्रम आयोजित किए थे | इन कार्यक्रमों का लाभ कुम्भ मेले में पधारे कोटि-कोटि आध्यात्मिक राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी,प्रतिष्ठित विभूतियों की उपस्थिति भी देखने को मिली थी | इस बार पहले से भी दुगुनी ऊर्जा के साथ व योजनाबद्ध रूप से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान महाकुंभ 2025 में अपनी भूमिका निभाने हेतु कटिबद्ध है |

संस्थान महाकुंभ में गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रही है जिसमें 35 दिनों तक लगातार 11,000 घंटे अखंड रुद्रिपाठ और ध्यान-साधना का प्रकरण चलेगा | इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षित वेदपाठी पधारेंगे और धाराप्रवाह,अखंड रूप से शुक्ल यजुर्वेदीय रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों का उच्चारण करेंगे इससे निःसंदेह अत्यंत दिव्य, प्रभायुक्त, ऊर्जायुक्त, शुद्ध- विशुद्ध वातावरण निर्मित होगा | गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को संस्थान आमंत्रण दे चुका हैं एवं इस टीम की उपस्थिति इंटरनेशनल मीडिया को भी आकर्षित करेगी, जिससे कुम्भ महोत्सव का गौरव बढ़ेगा इसी श्रृंखला में 28 नवंबर को भूमि पूजन,गंगा आरती व हवन यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया |

दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज के शिष्य व संस्थान के अध्यक्ष स्वामी श्री आदित्यानंद ने उपरोक्त जानकारी प्रदान किया | इस भूमि पूजन महोत्सव में संस्थान के सचिव स्वामी श्री नरेंद्रानंद की विशेष उपस्थिति रही |

उक्त कार्यक्रम में स्वामी नरेशानंद, स्वामी विश्वनाथानंद,स्वामी अर्जुनानंद जी,अमित, (एस डी एम),संजीव ओझा (ए डी एम) उपस्थित रहे |

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णा नंद पाण्डेय ने सभी संस्था के अनुयाई को बधाई दिया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास