वर माला से पहले ली पौध रोपण और संरक्षण का संकल्प

संगीता की शादी बनी नाजिर, मेहमानों ने भी लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी: एक विवाह ऐसा हुआ जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इस शादी में सैकड़ों मेहमान की उपस्थिति में दूल्हा-दु्ल्हन सात जन्मों के बंधन में बंध गए। सात फेरों के साथ पर्यावरण संरक्षण का वचन लेकर नव दंपति ने इस पल को यादगार बनाने की कोशिश की। नवदंपति शादी में आने वाले मेहमानों ने भी पौध रोपण और पेड़ बनने तक उनकी देखरेख भी करेंगे।बताते चले वाराणसी के आदर्श ग्राम जयापुर की श्रीनारायण सिंह पटेल की पुत्री संगीता देवी ने अपने नव जीवन के प्रारंभ होने के अवसर पर वर माला से पहले पौध रोपण और उसके संरक्षण का आज संकल्प लिया।

वही उनके जीवन साथी बन रहे ड्रॉ संतोष पटेल ने संगीता द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार के किए गए कार्य से काफी खुशी जाहिर करते हुए उनका इस क्षेत्र में किए जाने वाले कार्य का हमेशा सहयोग करनी की बात कही।इतना ही नहीं दूल्हा-दुल्हन ने एक साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करने पर वहा भी पौधरोपण कर वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने का संकल्प लिया।

पर्यावरण के प्रति लिया गया दूल्हा दुल्हन का ये संकल्प चर्चा का विषय बना हुआ है।

पीएम ने लिया था गांव को गोद तो तिलक लगाकर स्वागत की थी संगीता

वाराणसी के जयापुर गांव को 2009 में प्रधानमंत्री ने जब गोद लिया था तब संगीता देवी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तिलक लगा कर स्वागत किया था।उस समय ही संगीता द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के कार्य की सराहना खुद प्रधानमंत्री ने किया था।

वैवाहिक कार्यक्रम में लालमन पटेल, लालचंद पटेल, पन्ना लाल पटेल,विजय राज, मनीष सिंह, सुरेश सिंह, राहुल सिंह पटेल, मुकेश, हीरालाल,जवाहर लाल सहित अन्य मेहमान उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग