कस्तूरबा गांँधी बालिका छात्रावास का उद्घाटन

चोलापुर (वाराणसी) क्षेत्र के राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज चोलापुर वाराणसी द्वारा संचालित कस्तूरबा गांँधी बालिका छात्रावास का उद्घाटन गुरुवार को मुख्य अतिथि त्रिभुवन राम विधायक अजगरा के द्वारा हुआ। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह द्वारा छात्रावास के स्वरूप, उसके कार्य और उससे संबंधित योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा छात्राओं को 50 साइकिल वितरित किये गये।

कार्यक्रम की आयोजिका प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह प्रधानाचार्य द्वारा छात्रावास के संचालन के लिए भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा छात्रावास संचालन संबंधी मांग पत्र माननीय विधायक जी को सौंपा गया। छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और राष्ट्रीय, राज्य, मंडल तथा जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं तथा समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता (विज्ञान विषय)की विजेता विद्यालय की भौतिक विज्ञान की प्रवक्ता डॉ. अनीता गिरी को माननीय विधायक जी द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के विकासशीलता व छात्राओं सहित समस्त विद्यालय परिवार की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन रंजना दुबे द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर जिला समन्वयक अनुराग दुबे, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी चोलापुर, चिकित्सा अधिकारी चोलापुर, डॉ. अनीता गिरी, सरिता कुशवाहा, डॉ रीता राय, अंजू यादव, नंदिता यादव, आरती कुमारी, चंद्रिका, रंजना दुबे, डॉ. विशालाक्षी देवी, अर्चना चौबे, अनुरमा शास्त्री, प्रशस्ति मिश्रा, वंदना देवी, अनामिका आदि समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्तीकरण व सख्त कार्रवाई की चेतावनी   वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बारात एवं अन्य आयोजनों के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था,…

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

    ‘पंच परिवर्तन’ से ही बनेगा भविष्य का भारत : वक्ता   वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में आईसीएसएसआर प्रायोजित ‘पंच परिवर्तन और भविष्य का भारत’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन