कुश्ती दंगल : पहलवानों ने अखाड़े में ठोंकी ताल, दिखाया दमखम

कुश्ती दंगल : पहलवानों ने अखाड़े में ठोंकी ताल, दिखाया दमखम

(रिपोर्ट: विवेक राय)

मिर्जामुराद (वाराणसी) कल्लीपुर गांव में शुक्रवार को स्व.कन्हैया पहलवान की स्मृति में कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांवपेच आजमाने के साथ ही ताल ठोंक एक-दूसरे को पटखनी दी।ग्रामीणो की भारी भीड़ जुटी रही।दंगल में 60 जोड़ी कुश्ती हुई।

कानपुर के अभिनायक पहलवान व आगरा के हरेंद्र पहलवान के बीच एक लाख की सबसे बड़ी कुश्ती आकर्षक होकर बराबरी पर रही।इसके साथ ही संदीप व अनिल तथा करन व अभिषेक के बीच 25 हजार की हुई कुश्ती तथा लक्कड़ व अरविंद एवं मोनू व शमशेर पहलवान के बीच हुई 21 हजारी कुश्ती आकर्षण का केंद्र बन बराबरी पर रही।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री शालिनी यादव व सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ समेत अन्य उपस्थित रहे।

आयोजक विनय यादव (राष्ट्रीय पहलवान) व राकेश पहलवान ने पहलवानों व अतिथियों का स्वागत किया।

संचालन कवि लालजी यादव, रामसेवक मास्टर व राजेश यादव ने किया।कुश्ती कोच के रूप में वेदप्रकाश व अनीश यादव रहे।निर्णायक टीम में कल्लन राजभर पहलवान, रामा पहलवान, गोपी, मैनुद्दीन, इश्तखार, जयकुमार, रमाशंकर, श्यामसुंदर, आनंद व रवि उपस्थित रहे।

कुश्ती में डा.उमाशंकर यादव, कमला प्रसाद यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुभाष सिंह, संजय यादव, स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह, अतुल, शैलेन्द्र सिंह ‘पिन्टू’ (पत्रकार), अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, सभाजीत यादव, रामजी, कार्तिकेय, राहुल, कंचन, मो.वकील समेत अन्य मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक