350 एकड़ भू-खण्ड में विस्तारित किया जा रहा है सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल, 25000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त 17000 यज्ञकुण्ड बनकर तैयार

350 एकड़ भू-खण्ड में विस्तारित किया जा रहा है सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल, 25000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त 17000 यज्ञकुण्ड बनकर तैयार

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी: विहंगम योग संत समाज का शताब्दी समारोह आगामी 6 एवं 7 दिसम्बर को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर को और भी ऐतिहासिक बनाने के उदात्त संकल्पना के साथ संस्थान द्वारा 25000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है।

सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल लगभग 350 एकड़ भू-खंड में विस्तारित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 40 एकड़ भू-खण्ड पर स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के आयोजन हेतु 25000 हवन कुण्डों का निर्माण किया जा रहा है। यजमानगणों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सम्पूर्ण यज्ञ परिसर को 108 ब्लाकों में विभक्त किया जा रहा है और ये सभी ब्लाक भारतीय प्राचीन ऋषि-महर्षियों के नाम पर होंगे। अभी तक लगभग 17000 यज्ञ वेदियाँ बनकर तैयार हो चुकी हैं।

जर्मन हैंगर तकनीक के द्वारा लगभग ढाई लाख स्क्वायर फीट भू-खण्ड में प्रवचन पंडाल बनाया जा रहा है, जहाँ दो दिनों तक सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज की संगीतमय दिव्यवाणी (जय स्वर्वेद कथा) की दिव्य धारा प्रवाहित होगी।

दिन-प्रतिदिन यह सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल सजता सँवरता जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियों में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र तथा पश्चिम बंगाल के लगभग 4000 स्वयं सेवक एक माह से अनवरत अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान