धन गबन के मामले में जेई को ईओडब्ल्यू ने कानपुर से किया गिरफ्तार

वाराणसी। लगभग 10 वर्ष पुराने जनपद गाजीपुर में पर्यटन विकास और सौंदर्याकरण कार्य के दौरान करोड़ों रु शासकीय धन गबन के मामले में ईओडब्ल्यू वाराणसी ने रविवार को पीडब्ल्यूडी कानपुर में कार्यरत जेई गोपाल सिंह कुशवाहा को कानपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।जनपद गाजीपुर के ब्लॉक भदौरा अंतर्गत पांच अलग अलग स्थानों पर पर्यटन विकास और सौंदर्याकरण का कार्य वर्ष 2012- 13 के दौरान किया जाना था। शासन ने कार्यदायी संस्था ‘उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड भदोही (वाराणसी) को यह कार्य आबंटित किया था। इस कार्य के लिए उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा कुल लगभग 8.17 करोड़ रुपया अवमुक्त किया गया था, जिसमे से लगभग 1.17 करोड़ रु का कार्य मानक के अनुरूप और पूर्ण किया जाना पाया गया।

लगभग 07 करोड़ रुपया के भुगतान वाली कार्य अधूरा और मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। प्रकरण की शिकायत प्राप्त होने पर जांच अधिकारी अविनाश चंद मिश्रा तत्कालीन संयुक्त निदेशक पर्यटन वाराणसी एवं विंध्याचल मंडल के द्वारा 12 सितम्बर 2017 को उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक, अभियंता, उप अभियंता, लेखाकार आदि एवं ठेकेदार, उप ठेकेदार, पी आर वी आदि के विरुद्ध शासकीय धन गबन किए जाने का अभियोग थाना गहमर जनपद जौनपुर पर पंजीकृत कराया था।प्रकरण को गंभीरता को देखते हुए शासन के द्वारा इसकी विवेचना आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी को सुपुर्द किया गया।

जांचकर्ता तेज तर्रार निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने शासकीय धन के बंदरबाट में तत्कालीन परियोजना निर्देशक, अभियंता, उप अभियंता, लेखाकार और कैशियर के साथ साथ ठेकेदारों को भी दोषी पाया है। प्रकरण में सलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मुख्यालय ईओडब्ल्यू लखनऊ के द्वारा गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू वाराणसी डी प्रदीप कुमार के द्वारा निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

टीम द्वारा शनिवार को रात्रि में पीडब्लूडी कार्यालय कानपुर देहात में कार्यरत जेई गोपाल सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पूर्व में प्रतिनियुक्ति पर उप अभियंता के पद पर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड में कार्यरत था। अभियुक्त गोपाल सिंह कुशवाहा पुत्र जगदीश नारायण निवासी लवकुशपुरम, कानपुर का निवासी है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी शासकीय धन का दुर्विग्रोजन और गबन किए जाने के आरोप में किया गया, जिसे भ्रष्टाचार न्यायालय वाराणसी में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जायेगा। गिरफ्तारी टीम के सदस्य उप निरी जटाशंकर पांडे, मुख्य आरक्षी रामाश्रय सिंह, विनोद यादव और आरक्षी राजकिशोर सभी ईओडब्ल्यू वाराणसी आदि रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश