आज से बनारस के चौबेपुर पर फ़िदा हुए प्रदीप पांडेय (चिंटू)

चौबेपुर (वाराणसी) बेहद कम उम्र से फिल्मों में सक्रिय हुए अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू अपने फिल्मी कैरियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 2009 में आई फ़िल्म दीवाना से उन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत किया था, उसके बाद तो उनके पास जैसे फिल्मों की लाइन ही लग गई और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में साल दर साल उन्होंने इंडस्ट्री को दिया है। कोरोना काल से जब ये फ़िल्म इंडस्ट्री बुरी तरह से प्रभावित हुई थी तब भी चिंटू पाण्डेय के पास फिल्में उपलब्द्ध थीं ।

लगातार अपने काम को लेकर डेडिकेटेड रहे प्रदीप पांडेय चिंटू ने उसके बाद से अपने लिए कुछ बेहतर कैरेक्टर की तलाश में लग गए। उन्होंने कई फिल्मों को सिर्फ इसलिए ना कह दिया क्योंकि उनमें कुछ नयापन नहीं था और बस एक ही पैटर्न पर फिल्में आधारित हुआ करती थीं । तब एकदिन इनके पास प्रसिद्ध निर्देशक केडी उर्फ दिनकर कपूर लेखक वीरू ठाकुर के साथ आए और इन्होंने चिंटू को फिदा की कहानी सुनाई । इस कहानी को सुनने के बाद चिंटू ने तुरंत हाँ कर दिया और तब फ़िल्म फिदा की तैयारियाँ शुरू हो गईं । इस फ़िल्म में चिंटू का किरदार बेहद गम्भीर है ।

त्रिकोणीय प्रेम सम्बन्धों पर आधारित यह फ़िल्म बनारस के चौबेपुर में शूट की जा रही है । यहां बनारस में इस फ़िल्म की शूटिंग आगामी एक महीने तक चलेगी । निर्माता जनक शाह ने बताया कि इस फ़िल्म को लेकर वे भी बहुत उत्साहित हैं । इसके पहले भी वे दिनकर कपूर के निर्देशन में अभिनेता दिनेश लाल यादव के साथ रिश्तों का बंटवारा फ़िल्म बना चुके हैं । ये फ़िल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी ।

रवि इंटरप्राइजेज के बैनर तले बन रही फिल्म फिदा के निर्माता हैं जनक शाह व निर्देशन कर रहे हैं दिनकर कपूर ( K.D ) । फ़िल्म फिदा का लेखन किया है वीरू ठाकुर ने , वहीं संगीत निर्देशन किया हैं राजकुमार पांडेय व गुणवंत सेन ने । फ़िल्म के छायाकार हैं देवेंद्र तिवारी । फ़िल्म फिदा में प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ संयोगिता यादव मुख्य भूमिका में हैं । वहीं नवोदित अभिनेत्री आरोही इस फ़िल्म से अपने फिल्मी कैरियर का शुरुआत कर रही हैं जिनके साथ राजवीर सिंह राजपूत, सुशील सिंह, सन्तोष पहलवान व नीलम पाण्डेय भी फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं तथा बाकी सभी सहयोगी कलाकर भी फ़िल्म में नज़र आने वाले हैं । फ़िल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं ।

SHREE 7NEWS

SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

Related Posts

सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

तहसीलदार के आदेश पर कार्रवाई, ग्रामीणों ने लेखपाल पर मनमानी का लगाया आरोप   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय   वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र के भभियार डंगरूपुर ग्रामसभा में सरकारी चकरोड पर…

चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

लेन बदलते समय हुई दुर्घटना, कार सवार सुरक्षित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुंगुलपुर ओवरब्रिज के पास दो डंपरों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम