नगर महिला सभा वाराणसी द्वारा उत्तर प्रदेश कार्य समिति की चौथी बैठक विशेश्वरगंज स्थित केसरवानी वैश्य अतिथि भवन में भव्यता पूर्वक संपन्न हुआ

नगर महिला सभा वाराणसी द्वारा उत्तर प्रदेश कार्य समिति की चौथी बैठक विशेश्वरगंज स्थित केसरवानी वैश्य अतिथि भवन में भव्यता पूर्वक संपन्न हुआ

 

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी सरवानी वैश्य नगर महिला सभा वाराणसी द्वारा उत्तर प्रदेश कार्य समिति की चौथी बैठक विशेश्वरगंज स्थित केसरवानी वैश्य अतिथि भवन में भव्यता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय व प्रदेश के अन्य जिलों से अतिथियों का आगमन हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता केसरवानी नागपुर,विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ आरती गुप्ता रीवा म.प्र.,राष्ट्रीय महामंत्री बीना केसरवानी लखनऊ,मोना केसरी महामंत्री बिहार प्रदेश एवं प्रथम संरक्षिका मीरा गुप्ता जी दिल्ली ने अपनी ग़रिमामयी उपस्थिति से गौरवान्वित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन एवं कुल गोत्राचार्य महर्षि कश्यप जी की आरती के पश्चात शंखनाद पल्लवी,राजकुमारी,निधि,प्रियंका के द्वारा हुआ! स्वागताध्यक्ष एवं अध्यक्षा महिला सभा श्रीमती मंजेश केसरवानी ने सभी अतिथियों का माला,शाल और सम्मान पत्र प्रदान कर स्नेह और आत्मीयता से स्वागत किया। नारी सशक्तिकरण,शिक्षा,सहयोग एवं संस्कार के ऊपर विस्तार से चर्चा हुई।

उत्तर प्रदेश महिला सभा की अध्यक्षा अरुणा केसरवानी,महामंत्री वंदना केसरी,कोषाध्यक्ष रीतू केसरी द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी नगरों के अध्यक्ष और महामंत्री को सम्मानित किया गया। प्रदेश सभा के विभिन्न जिलों से आए हुए सभी पदाधिकारियों को महिला सभा वाराणसी द्वारा सम्मानित किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम भरतनाट्यम की प्रतिभाशाली नृत्यांगना ईशा जी एवं नेहा जी द्वारा गणेश पुष्पांजलि एवं गंगा अवतरण पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति हुई, एवं महिला सशक्तिकरण के ऊपर लघु नाटिका “पुन: स्थापित करना” पल्लवी ,सारिका नीलम कुसुम जी द्वारा प्रस्तुत हुआ। नगर महिला सभा की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केक काटकर वर्षगांठ मनायी गयी!

कार्यक्रम का सफल संचालन कोषाध्यक्ष सीमा केसरी एवं प्रबंध मंत्री वंदना जी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री पल्लवी केशरी ने दिया। कार्यक्रम में सभी संरक्षिकाएं शतरूपा केसरी,सलोनी गुप्ता, सुधा गुप्ता,स्नेहलता गुप्ता,डॉ माधवी गुप्ता,उपाध्यक्ष भारती एवं श्वेता,नीलम वर्षा,प्रीति,माला,रीना,सपना, ज्योत्सना,श्वेता,सोनाली,मंजू,शकुंतला,संगीता,सुनीता,रंजना,अर्चना,लक्ष्मी,सुनीता केसरवानी सहित सभी सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय रही।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सुस्वादु भोजन व बनारसी मलय्यो का आनन्द लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी