जन्मदिन की पूर्व संध्या पर याद किए महामना व पूर्व पीएम अटल जी

जन्मदिन की पूर्व संध्या पर याद किए महामना व पूर्व पीएम अटल जी

 

चौबेपुर – क्षेत्र के सिरिस्ती जाल्हूपुर स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल परिसर में शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी, पंडित मदन मोहन मालवीय जी के जन्मोत्सव एवं क्रिसमस के पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपनिदेशक सिद्धार्थ गौतम सिंह व सहायक निदेशिका दिशा सिंह ने महामना मदन मोहन मालवीय जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी, के तैल चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदोपरांत बच्चो ने ईसा मसीह के जीवन पर आधारित नाटक के माध्यम से शानदार प्रस्तुति की। इसके अलावा, फैंसी ड्रेस मे नर्सरी के बच्चों ने अलग-अलग राज्यो के पहनावे को धारण कर लोगो को मंत्रमुग्ध किया।

प्रोग्राम केअंत में एलकेजी, यूकेजी के नन्हे-मुन्नो ने अपने डांस से खूब तालियां बटोरी तथा कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने डीजे सॉन्ग पर जमकर थिरकते हुए वाहवाही लूटी। इस कार्यक्रम के उपरांत विंटर कार्निवल का भी आयोजन किया गया ।

जिसमें विद्यालय के कक्षा एक से 9 एवं 11 छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के एक से बढ़कर एक खाने के आइटम एवम गेम का स्टॉल लगाकर एकजुटता का संदेश दिया। इस कार्निवल में बच्चों के अभिभावको ने अपनी सहभागिता कर बच्चो का उत्साहवर्धन किया

उपनिर्देशक सिद्धार्थ गौतम सिंह जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज सुधार, मातृ भाषा तथा भारत माता कि सेवा में अपना जीवन अर्पण करने वाले महामना मदन मोहन मालवीय व वाजपेयी जी इस युग के आर्दश पुरुष थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका अनिल सिंह, मृत्यूंजय षुक्ला, हर्श तिवारी, अराधना सिंह, सीमा सिंह, अनिता मौर्या आदि शामिल रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिभा सिंह ने क्रिसमस की शुभकामना देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    96.99 करोड़ की लागत से 12 माह में तैयार होगी अत्याधुनिक इमारत, महापौर ने गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश   वाराणसी। सिगरा स्थित नगर निगम परिसर में…

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    बकाया वसूली तेज करने हेतु सचिव ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश   वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) में गुरुवार को एकमुश्त समाधान योजना (ओ.टी.एस.)-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन