दो विभूतियां की जयंती पर 36 वीं वाहिनी पीएससी रामनगर ने आयोजित किया कार्यक्रम

दो विभूतियां की जयंती पर 36 वीं वाहिनी पीएससी रामनगर ने आयोजित किया कार्यक्रम

 

 रामनगर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष / भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष मनाए जाने के क्रम में आज प्रातः कालीन वाहिनी में श्रीमान सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय(आईपीएस) द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया एवं पंचमुखी दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया. उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी दोनों महापुरुष के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया.इस अवसर पर श्रीमान सेनानायक महोदय द्वारा अपने संबोधन में दोनों महापुरुषों के किए गए कार्यों को याद कर उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने हेतु प्रेरित किया गया।द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के राष्ट्र के विकास में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया. स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध में भारत का विजयी होना, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना, पाकिस्तान से संबंधों में सुधार की पहल करना समेत श्री अटल जी द्वारा सैकड़ो कार्य देशहित में किए गए. श्री अटल जी एक बहुत अच्छे कवि भी थे उनकी रचनाएं आज भी समाज को पथ- प्रदर्शक का कार्य करती है. व्यक्ति का हृदय विशाल होना चाहिए, श्री अटल जी की जयंती पर हम सब यह प्रतिज्ञा करें कि कटुता को भूलकर समाज में सदैव प्रेम का प्रवाह करें.

संबोधन के क्रम में श्रीमान सेनानायक महोदय द्वारा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के जयंती के अवसर पर उनको याद किया गया एवं भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी द्वारा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना समेत उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया. मालवीय जी द्वारा स्थापित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय पूरे विश्व में सबसे बड़ी कैंपस की यूनिवर्सिटी है वर्तमान में देश-विदेश के लाखों छात्र यहां अध्यनरत हैं. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान है. इस अवसर पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को कोटि-कोटि नमन है। इस समस्त कार्यक्रम में श्री राजेश कुमार -सहायक सेनानायक श्री कैलाश नाथ यादव -शिविरपाल श्री राम सिंह – प्रभारी सूबेदार मेजर श्री सुराज सिंह – प्रभारी कर्तव्य दल समेत वाहिनी के समस्त अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान