शिव सेना के नवनियुक्त उ०प्र० मिडिया प्रभारी ओ०पी० मिश्रा का किया गया भव्य स्वागत व अभिनन्दन,शिव सैनिकों ने लगाया जय भवानी,जय शिवाजी का नारा

भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए शिवसैनिक हजारों की संख्या में 2 अगस्त 2024 को बाबा विश्वनाथ की कारसेवा किये थे और हिन्दु राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है – ओ०पी० मिश्रा 

 

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- शिव सेना के पदाधिकारियों द्वारा भारतवर्ष हिन्दु राष्ट्र बनाने व माधवराव धौरहरा पर तिरंगा फहराने के सम्बन्ध में 2 जनवरी 2025 गुरुवार को नदेसर क्षेत्र के पटेल नगर कालोनी स्थित मैजिक लीफ होटल मे किया गया पत्रकार वार्ता का आयोजन | पत्रकार वार्ता के दौरान पदाधिकारियों के द्वारा नवनियुक्त उ०प्र० मिडिया प्रभारी शिवसेना के ओ०पी० मिश्रा का किया गया भव्य स्वागत,अभिनन्दन | उक्त स्वागत व अभिनन्दन समारोह में भारी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे व सभी शिव सैनिकों ने जय भवानी,जय शिवाजी के नारे का उ‌द्घोष करते रहे |

उक्त अभिनन्दन समारोह में उ०प्र० मिडिया प्रभारी ओ०पी० मिश्रा ने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए शिवसैनिक हजारों की संख्या में 2 अगस्त 2024 को बाबा विश्वनाथ की कारसेवा किये थे और हिन्दु राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है | उक्त के परिप्रेक्ष्य में महाकुम्भ मेला में शिवसैनिक हिन्दु राष्ट्र बनाने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा उक्त के बाद राष्ट्रपति महोदया को हस्ताक्षर किया हुआ बैनर दिया जायेगा साथ ही साथ नव नियुक्त मिडिया प्रभारी ओपी मिश्रा ने यह भी कहा कि काशी के माधवराव धौरहरा को माधव राव बिन्द के नाम से जाना जाता है जिसे पुरातत्व विभाग ने अपने अण्डर में ले रखा है एवं एक वर्ग के विशेष दबाव के कारण उक्त स्थान पर आज भी भारत का तिरंगा नहीं फहराया जा सका है |

 

उक्त स्थान पर शिव सैनिक 20 वर्ष पहले तिरंगा फहराये थे जिस कारण उन्हे जेल भेज दिया गया था आज भी जब भी शिव सैनिक उक्त माधव राव धौरहरा पर तिरंगा फहराने जाते है तब एक विशेष वर्ग को खुश रखने के लिए शिव सैनिको को आज भी झण्डा नहीं फहराने दिया जाता है | इस वर्ष भी 26 जनवरी 2025 को भारतवर्ष के काशी में स्थित माधवराव धौरहरा में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम शिव सैनिकों द्वारा किया जाना सुनिश्चित हुआ है क्योकि यह भारत का अंग है |

 

मिडिया प्रभारी ओपी मिश्रा ने कहा कि उपरोक्त के सम्बन्ध में 5 जनवरी 2025 को महाराष्ट्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एकनाथ शिन्दे से गम्भीर चर्चा किया जायेगा |

 

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवसेना उप प्रमुख अजय चौबे,मिडिया प्रभारी डाक्टर ओपी मिश्रा,गौरव शुक्ला,सतीश शर्मा,बनारसी विश्वकर्मा,दिलीप गुप्ता व सैकड़ो की संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता मौजूद रहे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण, वडनगर-वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन पर जुटेंगे दिग्गज नेता     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय रोहनिया (वाराणसी)। वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा…

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने जनता के सहयोग से दबोचा आरोपी, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद     वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में राहगीर के साथ मारपीट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर