
भा.ज.पा. चौबेपुर मंडल अध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया स्वागत
चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के टेकुरी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह को भाजपा मंडल चौबेपुर का अध्यक्ष नामित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
स्वागत समारोह में जिला उपाध्यक्ष अखंड सिंह, भोलानाथ उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, रामजी मौर्य, हरेंद्र सिंह, मुक्ति नारायण मौर्य, आकाश सिंह, मंजीत सिंह, त्रिवेणी सिंह, रामसूरत यादव प्रधान, अनिल तिवारी, भोला सिंह सहित कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह में नेताओं ने लक्ष्मण सिंह की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके नेतृत्व में पार्टी के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह और जोश के साथ अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया।