समाजसेवी संस्था के द्वारा मलिन बस्ती में किया गया कंबल वितरण

जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है – ऐश्वर्या श्रीवास्तव।

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी:- नई सुबह एक उम्मीद तथा काशीलाल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर नरिया वार्ड में स्थित लाल बहादुर शिक्षण संस्थान में बुजुर्ग, विधवा महिलाओं तथा जरूरतमंदों को कड़ाके के ठंड मे कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया | काशी एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्ष ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने महिलाओं को कंबल वितरण कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई |

 

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक मगधू प्रसाद और प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी ने भी इस कार्यक्रम के आयोजन में अपना पूरा योगदान दिया | कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को समाज सेविका ममता ने सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के प्रति भी जागरूक किया | इस दौरान समाजसेवी मनीष कुमार ने महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि एक दूसरे का सहयोग करना मानव धर्म में हर व्यक्ति की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और इसी को ध्यान में रखते हुए आज यहां पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया है |

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी विजय कुमार, विकास श्रीवास्तव, मनीष कुमार श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी आशा यादव, आराधना देवी, बेबी यादव तथा संस्था की तरफ से मोहम्मद अनीस, करम भारती, रवि कुमार, सूरज कुमार, सुमित बिंद ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया |

 

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ऐश्वर्या श्रीवास्तव, लाल बहादुर शिक्षण संस्थान के प्रबंधक, प्रधानाचार्य तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा यादव,आराधना देवी को संस्था के द्वारा पौधे देकर सम्मानित किया गया | इस दौरान मुन्नी देवी, रामादेवी, सुदामा देवी, प्यारी देवी, रीता देवी, सीता देवी, गुलाबी देवी, आरती देवी, नौरंगी देवी, माधुरी देवी, सोना देवी आदि महिलाओं को कंबल वितरण किया गया | कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद नई सुबह एक उम्मीद की अध्यक्ष ममता ने किया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा