पिता संस्था ने काली मोहाल में लगाया तीसरा निःशुल्क आयुष्मान कार्ड एवं नौवा निःशुल्क मेडिकल कैम्प।

पिता संस्था ने काली मोहाल में लगाया तीसरा निःशुल्क आयुष्मान कार्ड एवं नौवा निःशुल्क मेडिकल कैम्प।

 

(संतोष कुमार सिंह)

चंदौली (पी डी डी यू नगर):- पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली” पिता” संस्था द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया | यह कैंप वार्ड 2 हनुमान पुर हरिजन बस्ती काली महाल में आयोजित हुआ | इस कैंप में आम ज़न को आयुष्मान कार्ड धारक होने के लिए सहायता प्रदान करते हुए उपयुक्त और योग्य को तुरंत इस सहायता सुविधा उपलब्ध कराना है | गुड हेल्थ पैथोलॉजी श्रीमती इंद्रजीत कौर जी के नेतृत्व में शुगर,लीवर, LFT प्रोफाइल एवं बीपी की नि:शुल्क चेकअप और जीवक हास्पिटल रामनगर द्वारा नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध की गई |

बी बी एम हास्पीटल अलीनगर द्बारा मेडिकल सुविधा की अन्य जानकारियां दी गई अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो इस कार्ड को बनवा सकते हैं जिससे आप सूचीबद्ध अस्पताल (जो अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज वो सर्जिकल हो या अन्य करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है | आज के इस शिविर में लोगों ने पात्रता प्रशिक्षण हेतु उपस्थिति दी जिसमें वर्तमान पात्रता में 39 लोगों को यहा इस सेवा का लाभ प्राप्त हुआ जिसमें 70 वर्ष व उससे ऊपर उम्र की संख्या की बहुलता रही जब की 6 संख्या के राशनकार्ड धारक भी इसमें लाभान्वित हुए |

नेत्र चिकित्सा में सेवा प्राप्त करने वाले मरीजों की संख्या 42 रही जब की जांच में 800 रुपये तक का जांच बिलकुल निशुल्क किया गया | पिता टीम के संरक्षक चंद्र भूषण मिश्र कौशिक ने इस कार्ड का लाभ और उसकी उपयोगिता से लोगों को अवगत किया | आंख चेकअप और लीवर,सुगर,बीपी के प्रति जाँच पर पिता टीम के अध्यक्ष सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) ने विशेष बल देते हुए इस सेवा से आगंतुकों को जोड़ा,सतनाम सिंह सोशल ऐक्टिविस्ट के अथक प्रयासों से पूरे नगर में अलग अलग मोहल्लों में यह कैम्प आयोजित करने की रूप रेखा बिल्कुल सफल साबित हो रही है आज के इस कैंप आयोजन के विशेष सहयोग में नीतेश जैस,प्रिया जैस की भूमिका महत्वपूर्ण रही |

 

आज के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड एवं निःशुल्क मेडिकल कैम्प में “पिता” संस्था के सदस्य कुलविंदर सिंह,विकास खरवार,अमित महलका,अजहर अंसारी, योगेंद्र यादव अल्लू,बिजेंद्र सिंह,दिनेश शर्मा,रवनीत सिंह,हमीर शाह बुद्धू, नीतेश जैस,प्रवीर यादुवेंदु, प्रिया जैस, राजेश गुप्ता,अंकिता राज, महेश नारायण,रीना यादव, रुचिका शाह,श्वेता सिद्धार्थी, उदय शंकर गुप्ता,तनवीर अंसारी,तारीक अब्बास,विजय गुप्ता, विकास आनंद,प्रवीन कुमार मुन्ना, प्रिया जायसवाल,ललित नारायण, वीरेंद्र यादव,इन्द्रजीत कौर,फिरोज खान,मुकेश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे |

 

लगातर आयोजित किए जा रहे यह शिविर समाजसेवा के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं पिता संस्था द्वारा निःशुल्क आयुष्मान कार्ड एवं निशुल्क मेडिकल कैम्प अभियान का अगला कैंप 18 जनवरी शनिवार को अलीनगर सकलडीहा रोड पर स्थित कृष्णमोहन गुप्ता के स्कूल ज्योति कॉन्वेंट स्कूल पर सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक लगाया जाएगा ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी