
मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व में मंडल रामनगर की बैठक श्रीराम एकेमेडमी रामपुर में आयोजित हुई
(रिपोर्ट विवेक राय)
वाराणसी रामनगर आज भाजपा मंडल रामनगर के आंतरिक चुनाव के बाद नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व में मंडल रामनगर की बैठक श्रीराम एकेमेडमी रामपुर में आयोजित हुई।बैठक में पार्टी के संविधान गौरव अभियान के निमित बैठक हुई।
बैठक में मुख्यातिथि भाजपा महानगर उपाध्यक्ष श्री मधुकर चित्रांश जी ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह जी को बधाई देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्य योजना समझाया।बैठक में नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह जी के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह का माहौल दिखा।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, श्री अशोक जायसवाल, श्री अजय प्रताप सिंह, पार्षद श्री लल्लन सोनकर, श्रीमती मोनिका यादव, श्री राजकुमार सिंह, श्री रितेश पाल, श्री विवेक मिश्रा, श्री सुरेंद्र श्रीवास्तव, श्री अभिषेक सिंह, श्री देवेंद्र सिंह, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।