थाना रामनगर पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत मुकदमें में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया

वाराणसी– पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के क्रम में व प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में दिनांक 30/11/2023 को उ0नि0 श्री जय प्रकाश सिंह, उ0नि0 श्री अनिल राजपूत, उ0नि0 श्री अजीत प्रताप यादव, हे0का0 अमित कुमार राय, हे0का0 मनीष यादव, हे0का0 रविन्द्र सिंह, का0 अजय कुमार, का0 गौरव भारती के मुखबिर के सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1. रोशन चौहान पुत्र हृदय नारायण निवासी ग्राम जमौली थाना राजपुर बक्सर बिहार 2. संजय पुत्र राजकुमार सेठ निवासी 2 / 144 मच्छरहट्टा थाना रामनगर वाराणसी 3. त्रिलोकी चौहान उर्फ संजय पुत्र सतीश चौहान निवासी 1 / 484 गोलाघाट थाना रामनगर वाराणसी को मोदी स्कूल के पास से समय 04.55 बजे उसके अपराध से बोध कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया।

अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पंजीकृत अभियोग का संक्षिप्त विवरण मु0 अ0 सं0-0234/2023 धारा 393/ 419/ 420/ 467 /468 /471 भा0 द0 वि0 में दिनांक 28/11/2023 को आवेदक इमरान पुत्र स्व० राजा अली निवासी सनीगवा चन्द्रनगर थाना चकेरी जिला पूर्वी कमिश्नरेट कानपुर नगर ने लिखित सूचना दिया कि मैं जै श्री अन्जनी बाला जी फुड प्रोडक्ट कम्पनी में माल सप्लाई का कार्य करता हूँ कम्पनी से फुफली, पापड लेकर अमौली थाना चकिया जिला चन्दौली में दुकानों पर माल देकर दिनांक 27.11.2023 को वापस कानपुर के लिए बस पकड़ने के लिए आटो से बनारस जा रहा था मेरे पास माल विक्रय के 2 लाख नवासी हजार एक सौ चालीस रु० एक बैग में रखा था कि जैसे ही समय करीब 9 बजे रात कटरिया के आगे लंका मैदान के पास पहुंचा तो दो व्यक्ति एक अपाची लाल रंग कि मोटर साइकिल जिसका नं0 U.P. 65 D.B. 5652 पीछे नम्बर प्लेट पर लाल निले रंग की पट्टी लगी है तथा आगे नम्बर प्लेट पर जै बजरंग बली लिखा हुआ है मुझे रोककर कहने लगे कि मैं क्राइम ब्रान्च का सिपाही हूँ तुम्हारे बैग में संदिग्ध सामान है मुझे खोलकर चेक कराओ मैने मना किया तो मेरा बैग दोनो मिल कर छिनने लगे, लेकिन मैने अपना बैग छोडा नही तथा शोर मचाया तो आने जाने वाले राहगीर मेरी और बचाव करने के लिए दौड़े तो दोनो व्यक्ति मेरा बैग छोड़कर भाग गये मैं बहुत डर गया तथा अपनी फोन से जहाँ पर माल दिया था वहाँ फोन किया तथा वापस अमौली चकिया चन्दौली चला गया । वादी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना रामनगर पर मु0 अ0 सं0- 0234/ 2023 धारा 393 /419 /420 /467 /468/ 471 भा0 द0 वि0 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री जय प्रकाश सिंह को सुपुर्द हुई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी