वाराणसी : फ्रंट लाईन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

वाराणसी : फ्रंट लाईन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

 

रिपोर्ट विशाल कुमार

वाराणसी। बस्तर में हुए पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या के विरोध में सोमवार को फ्रंट लाइन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने कचहरी मुख्यालय से कैंडल मार्च निकाला। पत्रकार हाथों में मोमबत्ती लेकर कचहरी मुख्यालय से पैदल चलते हुए बाबा भीम राव आंबेडकर प्रतिमा तक पहुंचे और दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर फ्रंटलाइन संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में बढ़ती असुरक्षा और लगातार घट रही अप्रिय घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या पर गहरा रोष और शोक व्यक्त किया। फ्रंटलाइन के संरक्षक आरिफ अंसारी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो समाज की सच्चाई को उजागर करते हैं, लेकिन आज यह देखने को मिल रहा है कि समाज की विकृतियों को सामने लाने का परिणाम पत्रकारों को आघात के रूप में झेलना पड़ रहा है।

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार विनय मौर्या ने पत्रकारिता की बिगड़ती स्थिति और असुरक्षा के बढ़ते माहौल पर चिंता जताते हुए सुधार की आवश्यकता की बात की। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून के त्वरित क्रियान्वयन की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

 

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से फ्रंटलाइन संगठन के अध्यक्ष आरिफ अंसारी, कृष्ण सिंह, विनय मौर्या, बजरंगबली तिवारी, तौफीक खान, देवेंद्र पांडे, सोनू त्रिपाठी, ए.पी. सिंह, मनीष जायसवाल, दुर्गेश यादव, वीरेंद्र पटेल, अनिल अग्रहरी, अतुल राय, राजेश अग्रहरी, पंकज मिश्रा, अजित दादा, दिनेश कुमार, विशाल कनौजिया, राहुल सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    तहसीलदार के आदेश पर कार्रवाई, ग्रामीणों ने लेखपाल पर मनमानी का लगाया आरोप   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय   वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र के भभियार डंगरूपुर ग्रामसभा में सरकारी चकरोड पर…

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लेन बदलते समय हुई दुर्घटना, कार सवार सुरक्षित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुंगुलपुर ओवरब्रिज के पास दो डंपरों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम