जब तक पृथक पूर्वांचल राज्य का गठन नहीं हो जाता है तब राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी आन्दोलन करती रहेगी – डा० पी० के० तिवारी ।

उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा मण्डल प्रभारी आशा सिंह ने कहा यहाँ का मुख्य व्यवसाय खेती है इसके अलावा न तो यहाँ कोई कारखाना है न कोई रोजगार।

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० पी० के० तिवारी ने पृथक पूर्वांचल राज्य की माँग को लेकर 17 जनवरी शुक्रवार को मैदागिन स्थित पड़ारकर भवन में किया पत्रकार वार्ता | मिडिया से बातचीत के दौरान पी.के.तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में पूर्वांचल श्रम क्षेत्र में लेबर जोन बनकर रह गया है पिछली बसपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास हेतु छोटे राज्य के संदर्भ में विधानसभा में प्रस्ताव पास करके केन्द्र सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेज दिया लेकिन पूर्वांचल के विरोधी भाजपा सरकार ने इसे ठण्डे बस्ते में डाल दिया है जो कटु निन्दनीय है | डा० तिवारी ने कहा जब तक पृथक पूर्वांचल राज्य का गठन नहीं हो जाता है तब राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी आन्दोलन करती रहेगी |

 

उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा मण्डल प्रभारी आशा सिंह ने बताया कि यहाँ का मुख्य व्यवसाय खेती है इसके अलावा न तो यहाँ कोई कारखाना है न कोई रोजगार। यहाँ के नौजवान रोजी-रोटी की तलाश में कलकत्ता, मुम्बई, दिल्ली जैसे महानगरों में रोजी-रोटी की तलाश में जाता है परन्तु लॉकडाउन में जो पूर्वांचल के नौजवानों के साथ इन महानगरों में हुआ है वह किसी से छिपी हुई नहीं है अगर यहाँ रोजगार होता तो हमारे नौजवान भाइयों को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता |

 

प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र गिरि ने बताया कि छोटे-छोटे आबादी वाले राज्य हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखण्ड, झारखण्ड आदि राज्य विकास की ओर अग्रसर है | वहीं 28 सांसद व 147 विधायक होने के बावजूद पृथक पूर्वांचल राज्य न बनाये जाना पश्चिमी उ0प्र0 के नेताओं के साजिश का द्योतक है |

 

पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इन्दू पाण्डेय,प्रदेश संगठन मंत्री काशी नाथ यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणीय सदस्य सन्तोष, राष्ट्रीय कार्यकारिणीय सदस्य कुँवर सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणीय सदस्य सुनीता देवी, प्रदेश सचिव धनन्जय कुमार पटेल, जिला सचिव मनोज कुमार जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वाराणसी सोनी सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी अर्चना श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणीय सदस्य रेखा पाण्डेय, युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष विकास तिवारी, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, बिहार प्रभारी बलदाऊ तिवारी सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रोहित राजभर प्रकरण का सिंधोरा पुलिस ने किया खुलासा

    सड़क हादसे में हुई थी युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद   (रिपोर्ट विवेक राय) सिंधोरा (वाराणसी)। थाना सिंधोरा क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) गांव के…

    सुंदरकाण्ड पाठ से भक्तिमय हुआ चोलापुर, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक आनंद

    सतीश चौबे के आवास पर भव्य आयोजन, भजन-कीर्तन और महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़   चोलापुर (वाराणसी)। क्षेत्र में उस समय भक्तिमय वातावरण बन गया, जब सतीश चौबे के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोहित राजभर प्रकरण का सिंधोरा पुलिस ने किया खुलासा

    रोहित राजभर प्रकरण का सिंधोरा पुलिस ने किया खुलासा

    सुंदरकाण्ड पाठ से भक्तिमय हुआ चोलापुर, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक आनंद

    सुंदरकाण्ड पाठ से भक्तिमय हुआ चोलापुर, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक आनंद

    बकराईद को लेकर चौबेपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

    बकराईद को लेकर चौबेपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

    गौशालाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी

    गौशालाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी

    लखनऊ गैंगरेप केस में जौनपुर का नाम आया सामने

    लखनऊ गैंगरेप केस में जौनपुर का नाम आया सामने

    ट्रेनों पर पथराव रोकने को जीआरपी का अभियान तेज

    ट्रेनों पर पथराव रोकने को जीआरपी का अभियान तेज