टोल प्लाजा पर धूं धूं कर क्रेटा कार जल कर हुई राख

टोल प्लाजा पर क्रेटा कार जल कर हुई राख

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के कैथी स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार को 12 बजे के आस-पास क्रेटा कार के  इंजन से अचानक चिन्गारी उठी और आग लग गयी। जिससे आस-पास के लोगों में थोडी देर के लिये अफरा-तफरी मच गयी। पूरी तरह से क्रेटा कार जल कर राख हो गई।

दिलदारनगर निवासी चालक दिनेश्वर सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह, बाल बाल बच गये। वाराणसी की ओर से गाजीपुर की ओर जा रही हुण्डई क्रेटा गाड़ी संख्या यू.पी. 32-एन.जे. 0662 कार चार नम्बर लेन में टोलटेक्स के लिए खड़ी हो गई। तभी कार के अगले हिस्से से आग की चिंगारियाँ निकल रहीं थी।

जिसे देख टोल प्लाजा कर्मचारियों ने ड्राइवर को तत्काल इसकी सूचना देकर उसे बाहर निकाल लिया। इसके बाद कार से अटैची लैपटॉप और जरूरी कुछ कागजात बाहर निकाल लिये गये। करीब आधे घन्टे तक कार के आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। कैथी स्थित टोल पर किसी भी प्रकार का अग्निशमन यंत्र मौजूद नही होनें से मौके पर मौजूद दर्जन भर पुलिसकर्मी और सैकडों लोग मूकदर्शक बनें रहे। ठीक फास्टटैग स्क्रीनिंग स्टैंड पर आग लगने से अगल बगल लेन के टोल बूथ पर आग का असर दिखनें लगा।

वहीं गाड़ियों से महगें टोल टेक्स वसूलनें के बाद भी टोल प्लाजा पर अग्निशमन सुरक्षा ना होनें से वाहन चालकों में घोर आक्रोश दिखाई पड़ा। टोलकर्मी और राहगीर मिलकर किसी तरह पाइप की सहायता से पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। अग्निकांड से तीन लेन पर आवागमन बाधित हो गया। करीब एक घंटे बाद बाकी लेन पर आवागमन सुचारू रूप से शुरु कर दिया गया। मौकेपर पहुँचे चौबेपुर थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा मयफोर्स के साथ फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। मौकेपर किसी के हताहत होनें की खबर नहीं मिल पाई। पुलिस नें तहरीर के अधार पर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    28 वाहनों का चालान, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना नंबर प्लेट चलाने वालों पर कार्रवाई; अतिक्रमण भी हटाया गया   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। गोमती जोन के एडीसीपी…

    राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

    अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में संभालेंगे जिम्मेदारी, खेल जगत में खुशी की लहर   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। जनपद के बनियापुर निवासी एवं कुश्ती प्रशिक्षक सुभाष यादव को अंडर-23…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

    राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

    रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

    रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

    डम्पी तिवारी “बाबा” की पहल से दिव्यांग बच्ची के जीवन में आई नई उम्मीद

    डम्पी तिवारी “बाबा” की पहल से दिव्यांग बच्ची के जीवन में आई नई उम्मीद

    वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के नवनिर्मित सुसज्जित हॉल का लोकार्पण, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिया विकास का भरोसा

    वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के नवनिर्मित सुसज्जित हॉल का लोकार्पण, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिया विकास का भरोसा