हाईस्कूल छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

पेपर खराब होने से थी तनाव में, मीरगंज क्षेत्र में शोक

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर । मीरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 15 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी कला गांव निवासी गरिमा जैसवार हाईस्कूल की छात्रा थी और आरडी मेमोरियल मॉडर्न कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज में अध्ययनरत थी। शुक्रवार को वह घर से परीक्षा देने निकली थी। बताया जा रहा है कि जंघई रेलवे फाटक के समीप उसने अपनी साइकिल खड़ी की और जौनपुर से प्रयागराज की ओर जा रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही जीआरपी जंघई, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के मुताबिक छात्रा हिंदी विषय का प्रश्नपत्र ठीक न होने और कुछ प्रश्न छूट जाने को लेकर बेहद तनाव में थी। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

घटना के बाद गांव और विद्यालय में शोक का माहौल है।

यदि कोई छात्र या अभिभावक परीक्षा परिणाम को लेकर मानसिक तनाव महसूस कर रहा हो, तो परामर्शदाता, शिक्षकों या परिजनों से खुलकर बात करना बेहद जरूरी है। समय पर संवाद और सहयोग कई दुखद घटनाओं को रोक सकता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता