त्योहारों से पहले कोतवाली में पीस कमेटी बैठक सम्पन्न 

प्रशासन ने सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की

 

सकलडीहा (चन्दौली)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, धर्मगुरुओं, व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया।

प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद ने कहा कि त्योहार भाईचारे और एकता का प्रतीक हैं, इन्हें मिल-जुलकर मनाना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में जुलूस मार्ग, समय-सीमा, डीजे उपयोग, यातायात, पार्किंग, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और सीसीटीवी निगरानी पर चर्चा हुई।

सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को सहयोग देने और शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया। इस दौरान दरोगा वरुणेन्द्र राय, अधिवक्ता शैलेंद्र पांडे, ग्राम प्रधान मनोज यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम मठ में नवमी पर कन्या पूजन, भैरव बाबा की हुई आरती

    11 कुंवारी कन्याओं को कराया गया भोजन, दक्षिणा देकर किया सम्मानपूर्वक विदा; सुख-समृद्धि की कामना के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि का अनुष्ठान     चहनिया (चंदौली)। शारदीय नवरात्रि की नवमी…

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर के सौंदर्यीकरण पर जोर, संबंधित विभाग से कार्रवाई कराने की मांग     चहनिया। मां काली मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    के. विजयेन्द्र पांडियन होंगे वाराणसी के नए मंडलायुक्त, एस. राजलिंगम कानपुर भेजे गए

    के. विजयेन्द्र पांडियन होंगे वाराणसी के नए मंडलायुक्त, एस. राजलिंगम कानपुर भेजे गए

    छठ पर्व की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा, गंदगी पर जताई नाराजगी

    छठ पर्व की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा, गंदगी पर जताई नाराजगी

    उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    व्रतियों की अटूट आस्था और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत : शुभम सिंह

    व्रतियों की अटूट आस्था और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत : शुभम सिंह

    आस्था के रंग में रंगा गांधीधाम और वाराणसी, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया छठ महापर्व

    आस्था के रंग में रंगा गांधीधाम और वाराणसी, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया छठ महापर्व

    गौशाला की बदहाल व्यवस्था पर भड़के राज्य मंत्री रमाकांत उपाध्याय, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम

    गौशाला की बदहाल व्यवस्था पर भड़के राज्य मंत्री रमाकांत उपाध्याय, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम