स्कॉर्पियो-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, साथी गंभीर

रामपुर बाजार के पास पेट्रोल पंप कट पर हुआ हादसा, चालक फरार

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

रामपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास भारत पेट्रोल पंप के डिवाइडर कट पर हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार बारिगांव नेवादा (थाना मडियाहूं) निवासी अभिषेक धीवर अपने मित्र सोनू दुबे (22) के साथ पल्सर बाइक से सुरियावा बारात जा रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे पेट्रोल पंप से निकल रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिषेक के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

परिजन घायलों को भदोही के प्रतिमा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्हें वाराणसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। वहीं पीछे बैठे सोनू दुबे को गंभीर हालत में वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची रामपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता