सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं ने निकाली रैली

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं ने निकाली रैली

चौबेपुर (वाराणसी) सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत माई भारत और नेहरू युवा केन्द्र के युवा व बालिकाओं ने चौबेपुर कस्बे में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए रैली निकाली। इस रैली में भाग लेते हुए बालिकाओं ने हाथ में सुरक्षा संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया।

चौबेपुर चौराहे पर रैली के दौरान हेलमेट न लगाने वाले लोगों को रोककर उन्हें माला पहनाई गई और सुरक्षा के पंपलेट दिए गए। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद और विशिष्ट अतिथि परमहंस हास्पिटल के निदेशक डॉ. बीर बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने कहा, “देश में सड़क दुर्घटनाओं को मृत्यु का एक प्रमुख कारण माना जाता है, और भारत सरकार ने सड़क सुरक्षा योजना के तहत दुर्घटनाओं की दर को कम करने का प्रयास किया है।”

विशिष्ट अतिथि डॉ. बीर बहादुर सिंह ने हेलमेट की महत्वता पर जोर देते हुए कहा, “हेलमेट पहनना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं जानलेवा हो सकती हैं। हेलमेट एक सुरक्षा कवच है।”

रैली में कन्याओं द्वारा “सुरक्षित वाहन चलायें, सुरक्षित घर जायें”, “नशे में वाहन न चलायें”, “मृत्यु से प्यार करने वाले नशे में वाहन चलाते हैं” जैसे संदेश दिए गए।

कार्यक्रम के आयोजक जिला युवा सलाहकार सृजन चतुर्वेदी ने युवाओं व बालिकाओं से संगोष्ठी कर उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर अमरावती वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, शिवा यादव, अंशू गुप्ता, राकेश यादव, रीना जायसवाल, रिंकू मौर्य, कविता शर्मा, प्रिती राजभर, सुजीता शर्मा समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन संतोष कन्नौजिया और सोनू ने किया। यह आयोजन नेहरू युवा केन्द्र और अमरावती वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक