सरकारी उदासीनता से हजारों आयुष फार्मासिस्ट एवं उपचारिका छात्रों का भविष्य अंधकारमय -मनोज सिंह

सरकारी उदासीनता से हजारों आयुष फार्मासिस्ट एवं उपचारिका छात्रों का भविष्य अंधकारमय -मनोज सिंह

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी। आज दिनांक 23/1/ 2025 को आयुष फार्मेसी कॉलेज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक संगठन के कार्यालय अर्दली बाजार, वाराणसी में संपन्न हुई । बैठक में विचार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 240 आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट एवं उपचारिका प्रशिक्षण केन्द्रों से प्रशिक्षण कराया जाता है। जिसमें लगभग 50 हजार छात्रों का भविष्य सरकार के उदासीनता के कारण अंधकारमय हो गया हैI

बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यकाल पिछले 6 माह से समाप्त होने के बावजूद भी अब तक आयुर्वेद बोर्ड अध्यक्ष पर किसी की नियुक्ति न होने के कारण छात्रों की परीक्षाएं नहीं हो पा रही है जिस कारण निर्धन एवं असहाय छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।आयुष फार्मेसी कॉलेज एसोसिएशन द्वारा बोर्ड के रजिस्ट्रार से व्यक्तिगत रूप से मिलकर एवं पत्राचार के माध्यम से संपर्क किया गया।

जिसमें उनके कार्यालय पत्र संख्या -122 /बोर्ड /आयुष /फार्मे0 /उप0 / प्रशि0/ 2025 लखनऊ दिनांक 21/1/2025 द्वारा परीक्षाएं संपन्न कराने में रजिस्ट्रार द्वारा अपनी असमर्थता व्यक्त की गईI इसके संदर्भ में एसोसिएशन के पदाधिकारी की बैठक में आज सर्वसम्मति से यह निर्णय किया गया कि उपरोक्त समस्याओं के संदर्भ में आदरणीय प्रधानमंत्री जी, माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार, माननीय आयुष मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर तथा जनपद प्रभारी एवं वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री सुरेश खन्ना जी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए निवेदन किया जाएगा। उपरोक्त बैठक में सर्वश्री जयप्रकाश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, जैनेंद्र कुमार मौर्य प्रदेश महासचिव।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा