पिंडरा में ऋषू तिवारी पर हमला, परिवार दहशत में

पिंडरा में ऋषू तिवारी पर हमला, परिवार दहशत में

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी/पिंडरा ग्राम सभा में शनिवार रात एक गंभीर घटना सामने आई जब ऋषू तिवारी, जो स्वर्गीय कैलाश तिवारी के पुत्र हैं, पर पिंडरा निवासी तस्लीम खान ने अन्य साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया। जानकारी के अनुसार, तस्लीम ने ऋषू को उसकी दुकान के बाहर बुलाया और उस पर हमला किया। जिससे उसकी पिटाई की गई और इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया जो बाद में सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया।

इस बार के हमले में तस्लीम खान के साथ अन्य आरोपियों में अन्नू खान, वाजिद खान, टीकू खान, और पवन सोनकर शामिल थे। घटना की रात, जब ऋषू रात के लगभग आठ बजे अपनी दुकान बंद कर रहा था, उसी समय टीकू खान अपने दोस्तों के साथ आया और फिर से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान दुकान के पास के दुकानदार विनोद यादव ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने विनोद यादव को भी पीट दिया और उन्हें धमकी दी कि अगर वह वहां से नहीं गए, तो उनके साथ भी बुरा होगा।
इस घटना के बाद ऋषू तिवारी का परिवार काफी डरा हुआ है और न्याय की गुहार लगा रहा है। उन्होंने फुलपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ भी करवाई की जा रही है।

स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत हैं। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है, और स्थानीय निवासियों में सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा