भाजपा संघर्षशील कार्यकर्ताओं का “मैत्री मिलन सम्मान समारोह”का आयोजन

भाजपा संघर्षशील कार्यकर्ताओं का “मैत्री मिलन सम्मान समारोह”का आयोजन

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- भारतीय जनता पार्टी के महानगर के पूर्व अध्यक्ष तुलसी सुब्रमण्यम जोशी की अध्यक्षता में एवं लालजी गुप्ता के स्वागत आतिथ्य में 9 फ़रवरी रविवार कों वाराणसी में मजदा सिनेमा के सामने “मैत्री मिलन सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया | यह समारोह उन समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित किया गया जिन्होंने भाजपा के संघर्षपूर्ण दिनों में कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए पार्टी और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया |

 

संघर्ष के योद्धाओं को मिला सम्मान –

कार्यक्रम में उन वीर कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिन्होंने संघर्ष के दौरान गोलियां और लाठियां खाकर भी लोकतंत्र और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखी | इस अवसर पर 34 स्वर्गीय कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से सम्मान किया गया जिनमें प्रमुख रूप से पद्मापति शर्मा (पूर्व पार्षद),बालजी पाठक, काशीनाथ अकेला,भगनलाल केसरी,परमात्मानंद दुबे,कृष्ण कुमार शर्मा,उमेश सरिन,विश्वनाथ वशिष्ठ,विश्वनाथ डिडवानिया आदि शामिल थे उनके परिजनों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया और उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप उनकी तस्वीरें भी लगाई गईं |

 

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान-

इस समारोह के मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल (स्तंभ राज्य मंत्री,स्वतंत्र प्रभार,उत्तर प्रदेश सरकार) थे जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “संघर्षशील कार्यकर्ताओं का सम्मान करना हमारे कर्तव्यों में शामिल है ये वे लोग हैं जिन्होंने पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा है |

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश मंत्री शंकर गिरी भी शामिल थे तुलसी सुब्रमण्यम जोशी, लालजी गुप्ता,विनोद गुप्ता,सोहनलाल आर्य ने रविंद्र जायसवाल को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया |

 

इसके अलावा, भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया जिनमें डॉ. सोहनलाल आर्य,आत्मा विश्वेश्वर,पार्षद नरसिंह दास, प्रेम चेलम,बी.सुरेश,श्रीनाथ गिरी,राजेश जायसवाल, विनोद गुप्ता,लालजी गुप्ता आदि प्रमुख थे |

 

कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल –

 

इस भव्य आयोजन में लगभग 150 संघर्षशील कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया यह पहली बार था जब ऐसे कार्यकर्ताओं के संघर्षों को इस प्रकार सार्वजनिक रूप से सराहा गया | उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि “ऐसे कार्यक्रम प्रदेश और देशभर में होने चाहिए, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े और उनकी निष्ठा और भी दृढ़ हो” |

 

कार्यक्रम के अंत में संघर्षकाल के दिवंगत कार्यकर्ताओं को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी तस्वीरों पर पुष्प अर्पित किए गए ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा