वाराणसी सीसीटीवी मंडल सीसीटीवी प्रदर्शनी का काशी में पहली बार 22 फ़रवरी को होगा आयोजन -पीयूष सिंह

काशी के ग्राहकों को कई प्रकार की कम्पनियो के सीसीटीवी कैमरा की बेहतर जानकारी दी जाएगी – संदीप जायसवाल 

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- वाराणसी सीसीटीवी मंडल सीसीटीवी प्रदर्शनी को लेकर 10 फ़रवरी सोमवार को बालाजी नगर कालोनी सामने घाट स्थित सिक्योर इंडिया कार्यालय में किया गया पत्रकार वार्ता का आयोजन | पत्रकार वार्ता में सिक्योर इंडिया के पीयूष सिंह ने मिडिया को बताया की यह प्रदर्शनी वाराणसी में पहली बार होने जा रहा है जिसमें काशी के ग्राहकों को कई प्रकार की कम्पनियो के सीसीटीवी कैमरा की बेहतर जानकारी दी जाएगी उन्होंने बताया वाराणसी सीसीटीवी मंडल सीसीटीवी प्रदर्शनी में सीपी प्लस वाराणसी सीसीटीवी प्रीमियर लीग,सीसीटीवी इंडस्ट्री का जो प्रीमियर लीग हो रहा है उसका टाइटल सीपी प्लस ने एक साल के लिए खरीदा हुआ है इसलिए इस प्रदर्शनी का नाम सीपी प्लस प्रीमियर लीग रखा गया है |

 

22 फ़रवरी 2025 शनिवार को प्रदर्शनी का आयोजन छोटा लालपुर स्थित एढ़े रिंग रोड पर किया जाएगा जो एक दिवसीय होगा यह क्रिकेट प्रतियोगिता वाराणसी ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी क्लब लालपुर एढ़े के द्वारा किया जाएगा |

 

प्रदर्शनी में अन्य सभी कंपनीयाँ स्टॉल लगा रहे है जिसका विवरण इस प्रकार है –

(1)- स्पर्श सीसीटीवी

(2)- हाई सेफ

( 3)- कैमनेक्स

(4)- कैमक्स

(5.)- बोट्सो

(6)- बी वेयर

(7)- यूएनजेड

(8)- टीपी लिंक

(9) -डेची

(10)- फॉर्च्यूम ग्रुप सिक्योर टेंडा

(11)- एवटेक सहित और भी कंपनी है जिसका रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है |

 

सिक्योर लाइफ सेल्यूशन से संदीप जायसवाल ने बताया की आजकल ऑनलाइन बाजार ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षक कर रही है जिसके आम दुकानदारों को काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हम इस प्रदर्शनी में ऑनलाइन के इस बढ़ते कदम के बारे में काशी की जनता को जागरूक करने का भी काम करेंगे लोगों को आफलाइन बाजार का उपयोग करने को लेकर जागरूक किया जाएगा जिससे की काशी की जनता जागरूक हो और आफलाइन बाजार की ओर अपना ध्यान आकर्षित कर पाए |

 

पत्रकार के दौरान वाराणसी के सभी कम्पनियो के डिस्ट्रीब्यूटर और सेल्स पर्सन उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से सिक्योर इंडिया से पियूष, सिक्योर लाइफ सलूशन संदीप, ओम साईं से अंकित, जेड सिक्योरिटी से प्रमोद, सोलो इंटरप्राइजेज से बलविंदर, दी शिवम कम्प्यूटर से साकेत, म्यूजिक मीडिया कम्युनिकेशन से पवन सहित वाराणसी सीसीटीवी इंडस्ट्री मौजूद रही ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी