इंडिया पोस्ट की योजनाएं पुलिस के द्वार- कर्नल विनोद

इंडिया पोस्ट की योजनाएं पुलिस के द्वार- कर्नल विनोद 

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- कर्नल विनोद पीएमजी वाराणसी ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से आज मुलाकात कर डाक विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी | पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के साथ इस मीटिंग में विशेष रूप से पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस और पुलिस जवानों के लिए बीस रुपए सालाना के प्रिमियम पर दो लाख रुपए के इंश्योरेंस वाले प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना पर चर्चा की गई जिसके लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सहमति जताई और आश्वासन दिया कि इस तरह की सभी स्कीम के बारे में उनके अधीनस्थ सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि इच्छुक पुलिस कर्मी अपनी सुविधानुसार इंश्योरेंस करवाकर अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित रख सके |

कर्नल विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस जवानों को प्रत्येक माह होने वाले सैनिक सम्मेलन में पोस्टल विभाग का एक प्रतिनिधि भेजा जा सकता है जो जवानों को डाक विभाग की सेवाओं विशेष तौर पर डाक जीवन बीमा योजनाओं को विस्तृत रूप से समझा सकेगा इसी के साथ आधार कार्ड से संबंधित काम भी आसानी से किए जा सकेंगे |

कर्नल विनोद कुमार ने इस बैठक में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को वाराणसी परिक्षेत्र कार्यालय का कैलेंडर भी भेंट किया ज्ञातव्य है कि इंडिया पोस्ट केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के सभी विभाग में लाभकारी सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहा है जिसके अंतर्गत वाराणसी परिक्षेत्र के अधिकारी अलग-अलग विभागो में जा कर अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके फायदे की जानकारी उपलब्ध कर रहे है ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने घाट पर विशेष प्रार्थना, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन…

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई पत्थरबाजी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज