वरिष्ठ समाजसेवी जज सिंह अन्ना के माता जी का तेरहवीं कार्यक्रम हुआ संपन्न

वरिष्ठ समाजसेवी जज सिंह अन्ना के माता जी का तेरहवीं कार्यक्रम हुआ संपन्न

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर : वरिष्ठ समाजसेवी जज सिंह अन्ना जी की पूज्यनीय माता जी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन 20 फरवरी को संपन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 3000 से 5000 वीआईपी एवं समाज के हर वर्ग के लिए महा प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी।

 

श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिले के कोने-कोने से 300 प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। जज सिंह अन्ना ने इस अवसर पर उपस्थित समस्त गणमान्य व्यक्तियों एवं आम जनमानस के प्रति आभार व्यक्त किया और भावुक होते हुए कहा कि यह ऋण कभी नहीं चुका पाऊंगा।

 

कार्यक्रम में सांसद, विधायक सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित हुए। राजधानी लखनऊ सहित प्रयागराज, वाराणसी, भदोही और अन्य जिलों से भी लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

 

समाजसेवी जज सिंह अन्ना के व्यक्तित्व, समर्पण और सेवा कार्यों को देखते हुए भारी संख्या में लोग उनके दरवाजे पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान भव्य प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था की गई थी, जो दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर देर रात 1:00 बजे तक चला।

 

समाजसेवी अन्ना ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि वे केवल 5 मिनट के लिए आएं, लेकिन श्रद्धांजलि अर्पित करने अवश्य पहुंचे। यह आयोजन समाज में उनकी मजबूत पकड़ और लोगों के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम