नेत्र परीक्षण शिविर में 144 लोगों की निःशुल्क जांच, 42 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

नेत्र परीक्षण शिविर में 144 लोगों की निःशुल्क जांच, 42 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

चौबेपुर (वाराणसी): सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट और आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को भंदहाँ कला, कैथी केंद्र पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 144 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिसमें 42 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन, लेंस और चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, सोमवार को अस्पताल में आवश्यक जांच के बाद मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे। सभी मरीजों को मंगलवार को अस्पताल की बस के माध्यम से आशा केंद्र पर वापस लाया जाएगा।

शिविर में आर. जे. अस्पताल की मेडिकल टीम नेत्र रोग विशेषज्ञ युगल चंद्र के नेतृत्व में कार्यरत रही। इस टीम में विशेषज्ञ डॉक्टर सोनाली और जयेंद्र के साथ नेत्र सहायक नैंसी, अंजली, सतीश और श्याम शामिल थे।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि जिला अंधता निवारण समिति, आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल और आशा ट्रस्ट के सौजन्य से ऐसे शिविरों का आयोजन आगे भी किया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों को नेत्र संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके। अगला नेत्र परीक्षण शिविर 26 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप सिंह, दीन दयाल सिंह, सर्वेश तिवारी, अरुण कुमार पाण्डेय, चंदन गोस्वामी, ज्योति सिंह, सरोज सिंह, नर नाहर पाण्डेय, रमेश प्रसाद, सूरज पाण्डेय, आनंद निषाद, राजकुमार पटेल और सौरभ चंद्र सहित अन्य समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा