पुष्प प्रदर्शनी में पूर्वोत्तर रेलवे को सर्वाधिक पुरस्कार

पुष्प प्रदर्शनी में पूर्वोत्तर रेलवे को सर्वाधिक पुरस्कार

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- राजकीय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग,उत्तर प्रदेश द्वारा 22 से 24 फरवरी 2025 तक तीन दिवसीय पुष्प एवं शाक भाजी प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय अलंकृत उद्यान,कंपनी गार्डन, कचहरी में किया गया | इस अवसर पर 23 फरवरी 2025 रविवार को कम्पनी गार्डेन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि महापौर (मेयर) वाराणसी अशोक तिवारी के कर कमलों द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के 3 रनिंग शील्ड समेत 81 पुरस्कार मुख्य उद्यान निरीक्षक मुकेश कुमार ने प्राप्त किया | प्रदर्शनी के कुल 159 श्रेणियों में से 102 श्रेणियों में पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने प्रदर्श लगाये |

इस प्रदर्शनी में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की उद्यान इकाई ने प्रदर्शनी में सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए अपने पिछले वर्ष के 71 पुरस्कार के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 30 प्रथम,23 द्वितीय,28 तृतीय पुरस्कार (कुल 81 पुरस्कार) सहित गमले में लगे सदाबहार पौधे ,गमले में लगे मौसमी फूल एवं कटे फूलों की श्रेणी में 3 रनिंग शील्ड जीते | पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी मंडल ने पैन्सी,गेंदा,साल्विया,डेहलिया, स्टॉक,एस्टर,साइकस,सकुलेन्ट,शताबरी ,कैक्टस,स्वागत बुके ,टेबल डेकोरेशन,मनी प्लांट में प्रथम पुरस्कार,गमले में लगे बिगोनिया क्रोटन,रंगोली,पिटूनिया,तथा गुलदस्ता में द्वितीय जबकि, बरबिना,सीनेरिया,गजेनिया,पैन्सी में तृतीय पुरस्कार जीते | इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों समेत पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की उद्यान इकाई के सभी सदस्य उपस्थित थे |

इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन ने वाराणसी मंडल की उद्यान टीम,मुख्य उद्यान निरीक्षक मुकेश कुमार एवं सहायक मंडल नगर इंजीनियर अनिल कुमार सिंह को बधाई देने के साथ ही उद्यान इकाई के सभी कर्मचारियों के कठिन परिश्रम,लगन एवं समर्पण की हृदय से प्रशंसा की है ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह