महाशिवरात्रि पर देईपुर में हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

महाशिवरात्रि पर देईपुर में हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

वाराणसी: भदोही मार्ग स्थित देईपुर ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय भीटा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन पिछले 22 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आसपास के ग्राम सभाओं और सेवापुरी ब्लॉक के श्रद्धालु मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाते हैं।

इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर हजारों भक्तों ने भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर भक्ति भाव से ओतप्रोत माहौल बना रहा, और प्रसाद ग्रहण करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने आर्थिक एवं शारीरिक सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मौके पर विशेष रूप से आयुष शुक्ला, सोहन विश्वकर्मा, परशुराम पटेल, प्रदीप, शिवकुमार, दशरथ, अवधेश, राजेंद्र प्रसाद पटेल, रामधनी पटेल सहित कई भक्तगणों ने मिलकर महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन और भंडारे को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा, और भक्तों ने महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव की आराधना की। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इस परंपरा को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह