पत्रकार की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, श्रद्धांजली

पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए मुआवजे की मांग

(रिपोर्ट विवेक राय)

चोलापुर: एक दैनिक अखबार के पत्रकार महोली तहसील के निवासी राघवेंद्र वाजपेई (40) की सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर में नेशनल हाईवे 30 पर शनिवार को गोली मारकर बदमाशों द्वारा नृशंस हत्या कर दी गई। घटना को लेकर आक्रोशित पत्रकारों ने पत्रकार प्रेस क्लब प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के निर्देशन में व पत्रकार प्रेस क्लब सदर तहसील अध्यक्ष अमित वर्मा के नेतृत्व में चोलापुर शाहिद स्मारक पर कैंडल मार्च निकालते हुए दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौजूद पत्रकारों ने सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरह से सरेराह पत्रकार की हत्या कर दी गई इससे साबित होता है कि प्रदेश के अपराधियों में प्रशासन का भय समाप्त हो चुका है। मौजूद पत्रकारों ने आरोपियों को तत्काल पकड़कर फांसी दिये जाने तथा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा तत्काल कड़े कानून बनाए जाने की मांग की।

वहीं दिवंगत पत्रकार के परिवार को दो करोड रुपए आर्थिक धनराशि तत्काल दिए जाने की मांग की। मौके पर प्रमुख रूप से जिला महासचिव देवमणि त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष आशीष चौबे, स्वामी शरण कुशवाहा, सोनू खान, जितेंद्र यादव, ओंकारनाथ, शुभम प्रताप सिंह, राजेश कुमार वर्मा, अंकित गुप्ता, अतुल सोनी, अमित चौहान, आलोक चौहान, इंदल सिंह, अनिल मिश्रा, जन्मेजय सिंह, दिलीप मिश्रा, दुर्गेश यादव, बृजेश मिश्रा, महेश यादव, रामआसरे मिश्रा, राहुल सेठ, शिवकुमार यादव, संजय पांडेय, सौरभ रघुवंशी, देवेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, अनिल मिश्रा, सहदेव तिवारी, विशाल कुमार, राजेश उर्फ गुड्डू, अमित श्रीवास्तव समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    झाड़ू उठाकर शुरू की सफाई, कार्यकर्ता और कर्मचारी भी अभियान में हुए शामिल रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में जनसंपर्क और सक्रियता के लिए चर्चित…

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    कल्लीपुर में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से बनेगा 60 मीटर सड़क मार्ग, क्षेत्रवासियों को मिलेगी आवागमन की सुविधा   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप