चौबेपुर में धोबी धर्म संसद भवन का भव्य लोकार्पण

चौबेपुर में धोबी धर्म संसद भवन का भव्य लोकार्पण

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) कस्बे में धोबी समाज के सहयोग से निर्मित धोबी धर्म संसद भवन का लोकार्पण भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण अधिकारी आईआईएस जय सिंह ने फीता काटकर किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि आईआईएस जय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संत गाडगे और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों से समाज को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति संगठन और शिक्षा से ही संभव है। जिस प्रकार समाज ने एकजुट होकर धोबी धर्म संसद का निर्माण किया, उसी तरह गरीब बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह में भी सहयोग करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि राजू कन्नौजिया (अध्यक्ष, जिला पंचायत मिर्जापुर) ने धोबी धर्म संसद भवन के निर्माण की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि जय सिंह का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेचू लाल कन्नौजिया (प्रबंधक) ने की और संचालन उपडाकपाल राजकुमार कन्नौजिया ने किया।

इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—पुष्पलता देवी (पूर्व परियोजना अधिकारी), राजेंद्र प्रसाद (नायब तहसीलदार), भैयालाल एडवोकेट, संतोष कन्नौजिया, छेदी लाल, बृजनंदन, सनोज, संत लाल, दयाराम, डॉ. नंदलाल, उधम सिंह, विनोद कन्नौजिया, शैलेन्द्र, मुन्ना लाल सहित समाज के कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

यह आयोजन धोबी समाज के संगठन और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गया, जिससे समाज को नए मार्गदर्शन और प्रेरणा मिली।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा