कोटे की दुकानों से गेहूंँ, चावल का वितरण प्रारंभ

अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगा 54 रुपये में तीन किलो चीनी

 

चौबेपुर (वाराणसी) कोटे की दुकानों से मार्च माह का खाद्यान्न एवं चीनी का वितरण ग्यारह मार्च से 25 मार्च तक होगा। गेहूंँ, चावल निःशुल्क वितरित होगा।अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन किलो चीनी 54 रुपये में मिलेगा।

जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण बल्लभ सिंह द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत माह मार्च, 2025 हेतु आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण पात्र गृहस्थी कार्डों पर 05 किग्रा राशन (02 किलो गेहूॅ व 3 किलो चावल प्रति यूनिट) तथा अन्त्योदय कार्डधारक को 35 किलो राशन (14 किलो गेहूँ व 21 किलो चावल) के साथ मात्र अन्त्योदय कार्डधारकों हेतु आवंटित त्रैमास माह जनवरी, फरवरी, मार्च, 2025 के सापेक्ष आवंटित चीनी का 3 किग्रा. चीनी प्रति अन्त्योदय कार्ड रु0-18/-प्रति किग्रा0 की दर से माह मार्च, 2025 में दिनांक 11 से 25 मार्च के मध्य वितरित किया जायेगा।

इसके साथ यह भी अवगत कराया गया है कि चीनी के वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध नही रहेगी। अतएव अन्त्योदय कार्डधारक अपनी मूल दुकान से चीनी प्राप्त करेंगे। वितरण की अंतिम तिथि दिनांक 25 मार्च है। और आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न व चीनी प्राप्त न करने वाले कार्डधारक वितरण की अंतिम तिथि 25 मार्च को मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न व चीनी प्राप्त कर सकते है।

साथ ही क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सदर गुलाब तथा पूर्ति निरीक्षक संजय सिंह द्वारा बताया कि राशन कार्डधारक समय से खाद्यान्न प्राप्त कर ले, एवं सभी सदस्यों का के.वाइ.सी भी अवश्य करायें।अन्यथा जिन सदस्यों का केवाइसी नही हुआ रहेगा। आगामी माह में उनका यूनिट राशन कार्ड से स्वतः गायब हो जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी कार्डधारक की होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत