हत्या के आरोपी अशोक कुमार गिरफ्तार

हत्या के आरोपी अशोक कुमार गिरफ्तार

 

प्रयागराज : थाना थरवई पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त अशोक कुमार (32) को गिरफ्तार किया है। अशोक कुमार, पुत्र अम्बिका, निवासी मरूखर्ग खुर्द पटखोली, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थ नगर, को कानपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिंगरामऊ अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त थरवई चंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना थरवई अरविंद कुमार गौतम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

 

अशोक कुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 54/2025 में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।

 

उल्लेखनीय है कि 12 मार्च 2025 को अशोक कुमार ने थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत भोपतपुर स्थित संगम ढाबा पर रंजीत सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जिसके संबंध में उक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार गौतम, उप निरीक्षक रामायण सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मोहम्मद इमरान, प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक प्राची यादव, कांस्टेबल हेम कुमार, कांस्टेबल अजय चौहान, महिला कांस्टेबल सुमित्रा यादव रहीं। पुलिस टीम की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था की मजबूती का संदेश गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मानव सेवा के लिए दिलीप दुबे को मिला ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’

    स्वैच्छिक रक्तदान एवं सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान पर लखनऊ में किया गया सम्मानित, ‘सम्वेदना-2’ अभियान को मिली राष्ट्रीय पहचान   लखनऊ। सामाजिक सेवा और स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में…

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, बोले— बूथ से लेकर संगठन तक और मजबूत होगी भाजपा   SHREE 7NEWS, वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

    जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

    सारनाथ पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और बाइक बरामद

    सारनाथ पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और बाइक बरामद

    95 लाख की पुश्तैनी जमीन हड़पने का आरोप, प्रधानपति समेत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

    95 लाख की पुश्तैनी जमीन हड़पने का आरोप, प्रधानपति समेत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

    नौकरी का झांसा देकर युवक के नाम पर खोले गए फर्जी बैंक खाते, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

    नौकरी का झांसा देकर युवक के नाम पर खोले गए फर्जी बैंक खाते, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

    अजय सामाजिक सेवा समिति के मुख्य प्रकोष्ठ की कमान उपेन्द्र कुमार मिश्रा को, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

    अजय सामाजिक सेवा समिति के मुख्य प्रकोष्ठ की कमान उपेन्द्र कुमार मिश्रा को, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

    मायके से ससुराल के लिए निकली विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

    मायके से ससुराल के लिए निकली विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश