
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने मार्कंडेय महादेव का जलाभिषेक करने के बाद चौबेपुर थानें किया निरीक्षण
(रिपोर्ट वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय)
चौबेपुर (वाराणसी) संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश सिंह मंगलवार की शाम पांच बजे कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर जाकर बाबा का जलाभिषेक किया।मारकण्डेय महादेव क गोस्वामी समाज के लोगों ने वैदिक मत्रौंच्चार के साथ बाबा का जलाभिषेक कराया। इसके बाद उन्होंने यहांँ की व्यवस्थाओं व पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मीयों के बाबत जानकारी हासिल करते हुये मातहतों को श्रध्दालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न हो निर्देशित किया।
इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे चौबेपुर थाने पहुंँचकर कार्यो का अवलोकन किया।इसके बाद उन्होंने थाने के हेड कांस्टेबल से रजिस्टरों के बारे में रखरखाव, अपराधिक सूची, एन. सी. आर में दर्ज मुकदमे, विवेचना, आदि की जानकारी लेते हुये कई बिंदुओं पर जानकारी हासिल की। उनके साथ एसी.पी. सारनाथ डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राजेन्द्र यादव सहित चौबेपुर थानें के आदि स्टाफगण मौजूद रहे।