बेटियों की सुरक्षा को लेकर राजातालाब तहसील पर जोरदार प्रदर्शन

निर्भया दिवस पर महिला यौन हिंसा के खिलाफ निकाली जन आक्रोश साईकिल रैली

मिर्जामुराद (राजातालाब) निर्भया दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श नागेपुर से सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने घरेलु महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव, यौन उत्पीड़न व शराब बिक्री के खिलाफ साइकिल रैली निकाली।

आशा ट्रस्ट व लोक समिति द्वारा आयोजित जन आक्रोश साइकिल रैली में आराजीलाइन और सेवापुरी ब्लाक के दर्जनों गांँव से आई सैकड़ों महिलायें और बालिकायें नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम पर जुटी। नागेपुर से प्रारम्भ हुई साइकिल रैली मेंहदीगंज, बीरभानपुर, कचनार, राजातालाब बाजार और आराजीलाइन ब्लाक मुख्यालय होते हुये राजातालाब तहसील पर पहुंँची। हाथ में तख्ती-बैनर लिये लोगों ने तहसील गेट पर बालिकाओं और महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने महिला हिंसा बंद करो, छेड़खानी पर रोक लगाओ, शराब बेचना बंद करो, चुप नही रहना हैं हिंसा नहीं सहना हैं। भेदभाव मिटायेंगे नया समाज बनायेंगे आदि नारे लगाये।

इस दौरान यूपी की बेटी निर्भया को श्रद्धांजलि देने के साथ ही महिला हिंसा को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया गया। प्रतिरोध सभा में लोगों ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ प्रतिदिन छेड़खानी,लैंगिक भेदभाव,यौन हिंसा की घटनाएं हो रही है। इसे सरकार और समाज को कड़ाई से रोकना होगा। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम प्रेषित 11 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार श्वेता मिश्रा को सौंपा गया।लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि हर गांँव व शहर में आये दिन बालिकाओं और महिलाओं के साथ हिंसा छेड़खानी व दुराचार की घटनायें हो रही हैं।

सरकार को इन हैवानों के खिलाफ कठोर कारवाई करनी चाहिये। महिला हिंसा के खिलाफ पिछले 25 नवम्बर से आराजी लाइन्स और सेवापुरी ब्लाक के 80 गांँवो में जनजागरूकता रैली, नुक्कड़ सभा, रैली, जुलूस, कैंडल मार्च, थाना भ्रमण आदि के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।रैली का नेतृत्व सोनी, अध्यक्षता अनीता, संचालन सरोज व धन्यवाद ज्ञापन आशा ने किया।

जन आक्रोश रैली में सीमा, मंजिता, मधुबाला, शमांबानो, प्रेमा, विद्या, प्रीति, श्यामसुन्दर, रामबचन, प्रेमा,चंद्रकला, मैनब,बेबी, राजकुमारी,सुनील, सरोज,शीला,आशा रानी,शिवकुमार,विद्या,मनीष, पंचमुखी, सुनील, अवनीश, शमा बानो समेत अन्य शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश