भीषण आग से रंगीला साहू का घर जलकर हुआ खाक, ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग

भीषण आग से रंगीला साहू का घर जलकर हुआ खाक, ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

मीरगंज, जौनपुर: जनपद जौनपुर के ग्राम सभा बसेरवा, मीरगंज में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने रंगीला साहू के घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे उनका परिवार संकट में आ गया। इस भीषण अग्निकांड में घर में रखा सामान जलकर राख हो गया, साथ ही पशुधन को भी नुकसान हुआ।

 

ग्रामीणों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

आग लगते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत इकट्ठा हो गए और बाल्टी, लोटा, मग के सहारे पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। उनकी तत्परता से आग को फैलने से रोका जा सका, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

 

घटनास्थल पर पहुंचे ये गणमान्य लोग: जोखन लाल यादव, हरिशंकर यादव (बीडीसी सदस्य), छन्नू लाल निगम (जिला पंचायत प्रत्याशी, वार्ड नंबर 42), भावी प्रधान, ग्राम सभा बसेरवा हूबलाल गुप्ता, हरिश्चंद्र सरोज, लालता प्रसाद सरोज, रामदुलार सरोज, अंकित साहू, आसाराम सरोज, श्यामलाल यादव, लाल बहादुर यादव, सेक्टर संयोजक प्रमोद कुमार पांडे एवं गांव के महिला-पुरुष सभी वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर आग को नियंत्रित करने में मदद की। ग्रामीणों की तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया।

 

प्रशासन से सहायता की अपील

घटना के बाद गांववासियों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास की मांग की है। इस भीषण आग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द ही प्रशासनिक टीम के दौरा करने की संभावना है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम