मृतक दस मजदूरों के परिजनों को सपा का प्रतिमंडल ने सहायता राशि के रूप में दिये पचास-पचास हजार रुपये

मृतक दस मजदूरों के परिजनों को सपा का प्रतिमंडल ने सहायता राशि के रूप में दिये पचास-पचास हजार रुपये

(रिपोर्ट विवेक राय)

मिर्जामुराद (वाराणसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार की दोपहर सेवापुरी विधानसभा के रामसिंहपुर/बीरबलपुर गांव में पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल एवं एमएलसी आशुतोष सिन्हा व वाराणसी जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान द्वारा सड़क दुर्घटना में मृतक दस मजदूरों के परिजनों को सहायत राशि के रूप में पचास-पचास हजार रुपये का चेक सपा प्रतिमंडल द्वारा दिया गया वही दो घायलों को दस-दस हजार रुपया नगद दवा इलाज हेतु दिया गया।

बताते चले कि बीते 3 अक्टूबर 2024 को देर रात मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के कटका (पड़ाव) गांव के सामने औराई क्षेत्र से छत की ढलाई कर के वापस घर आ रहे ट्रैक्टर सवार मजदूरों को पीछे से ट्रक ने मार दिया था जिसमें दस मजदूरों की मौत हो गई थी वही तीन घायल हो गए।

बीते दिनों सैफई में जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव अमन यादव ‘अन्नू भैया’ ने मदद के लिए गुहार लगाया था जिसके बाद सपा का प्रतिमंडल मृतकों के गांव पहुंच सहायत राशि के रूप में चेक दिया।वही पूर्व मंत्री ने कहां की सपा की सरकार बनेगी तो मृतकों के परिजनों का हर तरीके का सहयोग किया जा जाएगा।

इस दौरान पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव, सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष पाखंडी बिन्द, युवजन सभा के प्रदेश सचिव अमन यादव ‘अन्नू भैया’, सपा नेता हरीश मिश्रा, कन्हैया राजभर, हरिनाथ पटेल, जिला सचिव राम सुंदर यादव, शेरई पटेल, रमेश, मनोज, प्रधान सुनील बिन्द, अनिल, जनार्दन समेत दर्जनों लोग रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति