शिक्षा को बढ़ावा: ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत बच्चों को वितरित की गई निःशुल्क सामग्री

शिक्षा को बढ़ावा: ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत बच्चों को वितरित की गई निःशुल्क सामग्री

चौबेपुर (वाराणसी)। प्राथमिक विद्यालय बीकापुर, चिरईगांव में ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पुस्तकें, बैग, कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर और रंग दिए गए, जिससे उनकी शिक्षा में सहयोग मिल सके। इस अवसर पर सहायक अध्यापिका ज्योति सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह ने बच्चों को सामग्री वितरित की और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में ए.आर.पी. आलोक मौर्या, शिक्षक संकुल कमलेश कुमार, प्रधानाध्यापिका मीनू पटेल, शिक्षिका प्रतिमा रानी, जय प्रकाश दूबे और सुदर्शन दूबे सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया और आशा व्यक्त की कि इससे छात्रों की स्कूल उपस्थिति में सुधार होगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक