नए जगह शराब ठेके खोलने के विरोध में उतरी महिलाएं, प्रदर्शन

नए जगह शराब ठेके खोलने के विरोध में उतरी महिलाएं, प्रदर्शन

(रिपोर्ट विवेक राय)

मिर्जामुराद (वाराणसी)। बेनीपुर गांव (मिर्जामुराद) स्थित नहर मार्ग पर मंगलवार को लाटरी के बाद नए जगह देशी शराब ठेका खोलने के विरोध में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं ठेके के सामने नहर मार्ग पर बने रोड पर उतर आई और देशी शराब ठेके के विरोध में जमकर प्रदर्शन की।प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी व खजुरी चौकी प्रभारी अनिकेत श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे महिलाओं को समझाने लगे लेकिन महिलाएं प्रदर्शन करती रही।प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि बस्ती के पास सड़क मार्ग पर देशी शराब ठेका खोलने से नशेबाजों से माहौल खराब होगा और शराबी अक्सर शराब पीकर अभद्रता कर गालीगलौज करते रहेंगे।

इससे आसपास के नए युवक भी बर्बाद हो जाएंगे उनके अंदर नशे की आदत आ जाएगी।वही आसपास थोड़ी दूर पर कई विद्यालय है जिसमें पड़ने के लिए छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़ी बच्चियां व बच्चे पड़ने जाते है उनको भी समस्या होंगी।गांव की महिलाएं उसी रास्ते से होकर बाजार, खेत आदि जगह आती जाती है ऐसे में महिलाओं को बाजार जाना दुस्वार हो जाएगा।

किसी भी हालत में शराब की दुकान यहां नही खुलने देंगे।करीब तीन घंटे प्रदर्शन के बाद थाना प्रभारी के समझाने पर महिलाएं मानी और प्रदर्शन बंद की।देर शाम देशी शराब ठेका खुल गया।प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में मंजू देवी, आशा देवी, रेनू देवी, रेशमा देवी, मीरा, ममता, तारा, फूलदेई, सोनी, पूजा, किरण, उर्मिला, रंजना, रूपा, राजकुमारी देवी, चमेली देवी, लालमनी, मुन्नी देवी, प्रमिला देवी समेत सैकड़ों महिलाएं प्रदर्शन में मौजूद रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति