भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में पोषण पखवाड़ा प्रारंभ, पोषण वाटिका निर्माण पर विशेष जोर

“उत्तम पोषण, उत्तम स्वास्थ्य” योजना को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान

 

राजातालाब (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में पोषण पखवाड़ा की शुरुआत भव्य रूप से की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. गीता राय, आण्विक एवं मानव अनुवांशिकी विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी द्वारा किया गया। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने सोनभद्र, मिर्जापुर और वाराणसी जिले के विभिन्न प्रखंडों से आईं आशा बहनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा पोषण ही बेहतर स्वास्थ्य का आधार है। स्वस्थ बच्चे ही आगे चलकर स्वस्थ नागरिक बनते हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

मुख्य अतिथि प्रो. गीता राय ने अपने संबोधन में लोगों को कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में काम करने का संदेश दिया। उन्होंने सभी को दिन में तीन बार पोषणयुक्त भोजन करने और बीच-बीच में हल्का नाश्ता शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के 270 दिन, शिशु के पहले वर्ष के 365 दिन और दूसरे वर्ष के 365 दिन यानी कुल 1000 दिन पोषण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान संतुलित आहार, पोषण ट्रैकर ऐप और सामुदायिक पोषण प्रबंधन मॉड्यूल के माध्यम से पोषण को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

महिलाओं से संवाद के दौरान उन्होंने प्रसव के बाद शिशु को माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध अवश्य पिलाने और बच्चों को जंक फूड, अधिक चीनी और नमक वाले उत्पादों से दूर रखने की सलाह दी। कार्यक्रम में डॉ. स्वाति शर्मा और डॉ. श्रेया पंवार ने पोषण कैलकुलेटर के माध्यम से संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला, जिससे बच्चों की उचित लंबाई और वजन सुनिश्चित हो सके।

 

संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. नागेन्द्र राय के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को पोषण संबंधित रोगों से बचाना था। स्वागत भाषण में फसल उत्पादन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनंत बहादुर ने मौसम के अनुसार उपलब्ध फल-सब्जियों के सेवन की महत्ता बताई।

 

इस अवसर पर संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पी.एम. सिंह, डॉ. डी.आर. भारद्वाज, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. एस. के. सिंह, डॉ. त्रिभुवन चौबे, डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव, डॉ. गोविन्द पाल समेत कई अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरे कृष्ण ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. जगेश कुमार तिवारी ने व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा