हनुमज्जयंती महोत्सव पर संकट मोचन दरबार में बहेगी गायन-वादन, नृत्य की त्रिवेणी

11 पद्म अवार्डी, 16 प्रथम प्रवेशी कलासाधक करेंगे शिरकत 

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी:- संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो.विश्वम्भरनाथ मिश्र ने पत्रकार वार्ता में 10 दिनी हनुमज्जयंती के बारे में विधिवत अवगत कराते हुए कहा कि हनुमज्जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर चैत्र शुक्ल पूर्णिमा 12 अप्रैल 2025 को संकट मोचन मंदिर प्रांगण में श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज का विशेष श्रृंगार,झांकी, अरती,पूजन होगा | इस दौरान प्रात:कालीन सत्र में शहनाई वादन, ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक,श्री रामचरित मानस का एकाह पाठ,श्री सीताराम संकीर्तन,रामार्चा पूजन,श्री वाल्मिकी रामायण का सुंदरकांड का पाठ सायं 5 बजे रामकृष्ण मिशन के कीर्तन मंडलियों का संकीर्तन का आयोजन होगा एवं रात्रिपर्यन्त नगर के विभिन्न रामायण मंडलियों द्वारा श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ आयोजित है इसी क्रम में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक सार्वभौम रामायण सम्मेलन आयोजित है जिसमें काशी तथा देश के अनेक सुप्रसिद्ध मानस वक्ताओं की कथा सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगी |

 

कार्यक्रम में भाग लेने वाले वक्ता निम्नलिखित हैं पंं.उमाशंकर शर्मा (बरेली), पं किशन उपाध्याय (किशनगंज), डा. चंद्रकांत चतुर्वेदी एवं प्रो.नलिन श्याम कामिल भाग लेंगे इसके पश्चात श्री संकट मोचन मंदिर प्रांगण में 16 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक छह दिवसीय रात्रिव्यापी संकट मोचन संगीत समारोह जिसका 102वां वर्ष है धूमधाम से आयोजित किया जायेगा | सम्पूर्ण रूप से शास्त्रीय संगीत पर आधारित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यति प्राप्त कला साधक भाग लेंगे इस बार संगीत समारोह में 11 पद्म अवार्डी व 16 प्रथम प्रवेशी कलाकार शिरकत करेंगे |

 

16 अप्रैल कों पंं.हरिप्रसाद चौरसिया (बांसुरी),जननी मुरली (भरत नाट्यम), पंं.राहुल शर्मा (संतूर),डा.येल्ला वेंकटेश्वर राव (मृदंगम),पं.प्रवीण गोडखिंडी (बांसुरी), पं. अजय पोहनकर (गायन),पं. विकास महाराज,विभाष महाराज (सरोद- सितार),रोहित पवार कथक |

17 अप्रैल कों श्रीमती लावण्या शंकर (भरतनाट्यम), डा.राजेश शाह सितार, पं.अजय चक्रवर्ती (गायन), श्री विवेक पांड्या (तबला सोलो), पं.पूर्वायन चटर्जी (सितार),श्री सोहिनी राय चौधरी (गायन), श्री मंजूनाथ माधवप्पा श्री नागराज माधवप्पा (वायलिन),पं.नीरज पारिख (गायन) |

18 अपैल कों श्री यू राजेश (मैंडोलिन) पं.शिवमणि (जूम), श्री सौरव-गौरव मिश्रा (कथक),श्री ओंकार हवलदार (गायन) पं. विश्वमोहन भट्ट,श्री सलील भट्ट (मोहन वीणा-सात्विक वीणा),सुश्री दीपिका वरदराजन (गायन),पं. राजेंद्र सेजवार (गायन),पं.अभय रुस्तम सोपोरी (संतूर), पं.हरिश तिवारी (गायन) |

19 अप्रैल कों श्रीमती वी.अनुराधा सिंह (कथक), पं.साहित्य कुमार नाहर -पं. सोतष नाहर (सितार-वायलिन) उस्ताद वसिफउद्दीन डागर (ध्रुपद),पं.जयदीप घोष (सरोद),पं.रामशंकर सुश्री स्नेहा शंकर (गायन), श्री प्रभाकर -दिवाकर कश्यप (गायन),विदुषी कंकना बनर्जी (गायन) |

20 अप्रैल कों श्रीमती नयनिका घोष (कथक),श्री अभिषेक लाहिडी (सरोद),श्री अरमान खां (गायन), पं.तरुण भट्टाचार्य (संतूर), पं.जयतीर्थ मेउन्डी (गायन), श्रीमती शाहना बनर्जी (सितार),पं.संजू सहाय (तबला सोलो) |

21 अप्रैल कों पं.रतिकांत महापात्र (ओडिसी),पं.उल्हास कसालकर (गायन), उस्ताद मेहताब अली नियाजी (सितार), पं. अनूप जलोटा (गायन), पं.सुरेश गंधर्व (गायन),पं.रोनू मजूमदार- श्री ऋषिकेश मजूमदार (बांसुरी),(पं.साजन मिश्र- श्री स्वरांश मिश्र (गायन) ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास