आध्यात्मिक माहौल में गूंजी श्रीमद्भागवत कथा, वेदाचार्य पं. विष्णु कांत शास्त्री ने बताया मोक्ष का मार्ग

आध्यात्मिक माहौल में गूंजी श्रीमद्भागवत कथा, वेदाचार्य पं. विष्णु कांत शास्त्री ने बताया मोक्ष का मार्ग

चौबेपुर (वाराणसी)।गौरा उपरवार रोड स्थित सनसाईन कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा में शुक्रवार की संध्या भक्तिभाव का अनुपम दृश्य देखने को मिला। प्रवचन करते हुए वेदाचार्य पंडित विष्णु कांत शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक पौराणिक संवाद मात्र नहीं, बल्कि मोक्ष की ओर ले जाने वाला अमूल्य मार्गदर्शक ग्रंथ है।

उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अमर कथा हमें आत्मा की अमरता और जीवन की नश्वरता का गहरा बोध कराती है। श्रीमद्भागवत को सभी शास्त्रों का सार बताते हुए उन्होंने इसे भक्ति, आत्मज्ञान और मोक्ष की दिशा में अग्रसर करने वाली अद्भुत कृति करार दिया। कथा के माध्यम से उन्होंने जीवन मूल्यों की महत्ता को रेखांकित किया और श्रद्धालुओं से भक्ति के पथ पर चलने का आह्वान किया।

यह कथा आयोजन स्वर्गीय न्यायमूर्ति श्रीश नाथ तिवारी की 28वीं पुण्यतिथि की स्मृति में पूर्वांचल के प्रख्यात व्यवसायी चंद्रशेखर तिवारी ‘मून बाबू’ के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में प्रतिदिन आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ रही है, जिससे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण और भी प्रगाढ़ हो गया है।

कथा के समापन पर आरती और प्रसाद वितरण के साथ भक्तों ने अध्यात्मिक संतोष की अनुभूति की। आयोजन में पूर्व न्यायाधीश अजीत कुमार तिवारी, अरुण तिवारी, रवि तिवारी, अनुराग तिवारी, मार्कंडेय औद्योगिक संस्थान के निदेशक अपूर्व कुमार तिवारी, विनोद चतुर्वेदी, हवलदार सिंह समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

श्रीभागवत कथा में प्रवाहित हुई भक्ति की धारा ने श्रोताओं को जीवन के सार्थक उद्देश्य की ओर उन्मुख किया और मोक्ष प्राप्ति के मार्ग को सरल बनाने का संदेश दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित