नामांकन जागरूकता रैली में उतरे स्कूली बच्चे, गांव-गांव जाकर किया प्रेरित

चंद्रावती प्राथमिक विद्यालय के इको क्लब की पहल — स्वच्छता और शिक्षा का दिया संदेश, दो बच्चों का कराया नामांकन

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)।क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती के इको क्लब के बच्चों ने गांव-गांव जाकर नामांकन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली। इको क्लब के समन्वयक और टीम कैप्टन ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद करते हुए अपने बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने का आह्वान किया। बच्चों ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी।

विद्यालय की नोडल शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी ने इको क्लब की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे अपने घरों के आसपास सफाई रखें और अधिक से अधिक पौधारोपण करें। बच्चों ने भी ग्रामीणों से प्लास्टिक का बहिष्कार करने और कपड़े के थैले के उपयोग को अपनाने की अपील की।

रैली के दौरान बच्चों ने ग्रामीणों को विद्यालय की खासियतों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्कूल में पौष्टिक मध्यान्ह भोजन, प्रशिक्षित शिक्षक, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, संस्कृत संभाषण और इंग्लिश स्पीकिंग जैसे विशेष कोर्स उपलब्ध हैं।

इको क्लब की मेहनत रंग लाई और जागरूकता रैली के दौरान दो बच्चों का मौके पर ही नामांकन करा दिया गया। बच्चों के उत्साह और समर्पण ने ग्रामीणों पर गहरी छाप छोड़ी।

इस पहल से विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी सकारात्मक संदेश गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित