काशी विद्यापीठ में समाजवादी छात्रसभा ने सफाईकर्मियों के साथ मनाई अंबेडकर जयंती, मिठाइयां बांटकर दिया समानता का संदेश

काशी विद्यापीठ में समाजवादी छात्रसभा ने सफाईकर्मियों के साथ मनाई अंबेडकर जयंती, मिठाइयां बांटकर दिया समानता का संदेश

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर सोमवार को खास नजारा देखने को मिला। समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के सफाईकर्मियों के साथ मिलकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान कर्मचारियों को मिठाइयां बांटी गईं और बाबा साहब के सामाजिक न्याय के संदेश को याद किया गया।

 

समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने पर जोर दिया। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और उनका उत्साह बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें बराबरी का समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं।

प्रदेश सचिव अमरनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी छात्रसभा बाबा साहब के विचारों को आमजन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह कार्यक्रम भी उसी कड़ी का हिस्सा है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव, प्रदेश सचिव अमरनाथ यादव, जितेंद्र सिंह यादव, आदर्श गौतम, अभिषेक भारती, ज्योतिनंद भास्कर, धीरेन्द्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक मिठाइयां भेंट की गईं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस