वाराणसी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह का भव्य स्वागत

संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा, पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी | कैंट स्थित मानसरोवर होटल में शनिवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के प्रथम वाराणसी आगमन पर जिला इकाई की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अध्यक्ष का माल्यार्पण कर भव्य अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

इस मौके पर प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी, विंध्याचल मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सदर तहसील अध्यक्ष विजय शंकर चौबे समेत जयंत सिंह, अनिल राय, अभय यादव, बच्चा लाल जायसवाल, राहुल चौबे, विश्वनाथ सिंह, प्रभु पाल चौहान, सत्यप्रकाश चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सदस्यों ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए अपने-अपने विचार साझा किए और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार किया गया। समारोह का समापन प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठनात्मक सहयोग और सक्रियता बनाए रखने के आह्वान के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा