वाराणसी पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाने बलिया से वाराणसी पहुंची पीड़ित महिला ने दिया प्रार्थना पत्र डीसीपी मुख्यालय को जाँच कर कार्यवाही करने का आदेश

पीड़ित महिला नेहा सिंह ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को कहा धन्यवाद अब शायद हमें न्याय मिल पायेगा वाराणसी पुलिस के द्वारा ||

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

 

वाराणसी :- पीड़ित महिला नेहा सिंह पत्नी अनूप कुमार सिंह थाना बैरिया जनपद बलिया निवासी ने पुलिस आयुक्त कमीशनरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल से लगायी न्याय की गुहार दिया प्रार्थना पत्र | पीड़ित महिला ने पुलिस आयुक्त के सामने अपनी समस्याओं को बताया जिस पर पीड़ित महिला के साथ न्याय करते हुए पुलिस आयुक्त ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए डीसीपी मुख्यालय कमीशनरेट वाराणसी को जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करने का दिया आदेश जिस पर पीड़ित महिला ने पुलिस आयुक्त के द्वारा किए गए न्यायपूर्ण कार्यों को लेकर उन्हें धन्यवाद दिया और बतायी की पिछले कुछ दिनों से हम बलिया से वाराणसी पुलिस आयुक्त वाराणसी से मिलने के लिए आ रहें थे लेकिन उनसे मुलाक़ात नहीं हो पा रहा था आज मुलाक़ात कर अपनी समस्याओं को बताया जिस पर उन्होंने मामले को तत्काल ही संज्ञान में लिया और डीसीपी मुख्यालय को जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश जारी कर दिया जिससे लगता है काफ़ी समय बाद शायद अब हमें न्याय मिल पायेगा |

 

पीड़ित महिला नेहा सिंह ने मिडिया के सामने अपनी समस्याओं को विस्तार से बताया की मेरे पति अनूप कुमार सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी है जो की पिछले कुछ वर्षो से वाराणसी जनपद में तैनात थे जिनका ट्रांसफर जालौन हो चूका है जो की वह डियूटी पर नहीं गए है वाराणसी में ही सरकारी आवास में रहते है | बताया की बीते दिनों सात अप्रैल 2025 को जनपद बलिया से न्यायालय वाराणसी आयी थी न्यायालय में आरक्षी अनूप सिंह पहले से मौजूद थे न्यायालय में सी०जे०एम० वाराणसी कोर्ट में बैठे थे कि तभी मेरे अधिवक्ता द्वारा यह बताया गया कि अनूप कुमार सिंह के खिलाफ बलिया न्यायालय से वारण्ट हेतु पुलिस महानिदेशक,उ०प्र० लखनऊ को बलिया न्यायालय द्वारा भेजा गया है | पूरी उ०प्र० की पुलिस खोज रही हैं तथा इस समय कान्स्टेबल अनूप सिंह न्यायालय वाराणसी में मौजूद हैं इनकों गिरफ्तार कर लिया जाय तथा पुलिस विभाग से भगौड़े सिपाही हैं |

 

न्यायालय को ज़ब बताया गया तो न्यायालय वाराणसी ने कहा कि सिपाही अनूप सिंह को तुरन्त कस्टर्डी में लिया जाय जैसे ही जज साहब ने कहा तभी अनूप सिंह इसी बात को सुनकर तुरन्त न्यायालय से भाग गया जैसे ही हम अपने मुकदमें में तारीख लेकर न्यायालय वाराणसी के गेट नम्बर एक से निकल रहे थे तभी अनूप सिंह हमपर पीछे से हमला कर दिया तथा अपने कमर से बेल्ट निकालकर बेल्ट से मेरे गर्दन को लपेटकर जान से मारने की नियती से गला कसकर दबाने लगा तथा ज़ब मैं चिखने लगी तभी वहां मौजूद अज्ञात महिलाओं ने बचाव किया | किसी तरह मैं भागकर पुलिस चौकी कचहरी गयी और मेरा पीछा करते हुए अनूप सिंह कचहरी चौकी गया वहां पर भी मुझको मारनें के लिए गया तभी वहां मौजूद पुलिस कर्मीयों ने अनूप सिंह को बैठा लिया |

अपने साथ हुए घटना को चौकी इंचार्ज कचहरी को बताया तभी चोकी इंचार्ज कचहरी ने बोले कि अपनी घटना का लिखित तहरीर दीजिए | लिखित तहरीर दिये जाने बाद चौकी इंचार्ज कचहरी ने बताये कि आप थाना कैण्ट जाइए हम इनकों कैण्ट थाना भेज रहे हैं जब थाना कैण्ट पर गयी तो थाना प्रभारी कैण्ट मौजूद थे हमनें कहा कि हमारे साथ इसके पहले भी अनूप सिंह ने जान से मारने की कोशिश किया हैं और मारपीट भी किया है जिसकी जॉच उच्च अधिकारी द्वारा किया गया हैं जिसमें आरक्षी अनूप सिंह दोषी पाये गये हैं | थाना प्रभारी कैंट ने हमारे द्वारा दिये गये तहरीर पर आरक्षी अनूप सिंह को थाने के लाकअप में बैठा दिया | सात अप्रैल 2025 को एफआईआर दर्ज करने एवं चोट की डाक्टरी मुआयना हेतु आदेश दिया गया कैण्ट थानें से महिला कान्स्टेबिल के साथ मेडिकल कराने के लिये भेज दिया गया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी