BHU में धरने पर बैठी छात्रा को सपा का मिला समर्थन, सांसद वीरेंद्र सिंह बोले—”भ्रष्टाचार पर सड़कों से संसद तक होगी लड़ाई”

प्रवेश में धांधली का आरोप, कार्यवाहक कुलपति से मिले सांसद और MLC, निष्पक्ष जांच की मांग

 

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में पीएचडी में प्रवेश को लेकर धरने पर बैठी छात्रा अर्चिता सिंह को समाजवादी पार्टी का खुला समर्थन मिल गया है। सोमवार को चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ और सपा एमएलसी आशुतोष सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और छात्रा से मुलाकात की।

 

धरनास्थल पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अर्चिता पिछले 20 दिनों से पीएचडी प्रवेश में अनियमितताओं को लेकर परेशान हैं। उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए हैं, सिवाय ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के, लेकिन बावजूद इसके उन्हें जानबूझकर वंचित किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के डीन किसी खास व्यक्ति को एडमिशन दिलवाने के उद्देश्य से अर्चिता के साथ भेदभाव कर रहे हैं। “अगर ऐसा ही चलता रहा, तो बीएचयू जैसे वैश्विक पहचान रखने वाले संस्थान की छवि धूमिल होगी,” उन्होंने कहा।

 

सांसद वीरेंद्र सिंह और एमएलसी आशुतोष सिंह ने कार्यवाहक कुलपति से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सांसद ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी।

 

उन्होंने कहा, “मैं ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को लेकर संसद में सवाल उठाऊंगा, ताकि आगे किसी छात्र को इस तरह मानसिक प्रताड़ना न सहनी पड़े।”

 

सांसद ने तीखा हमला करते हुए कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री भी हर 10 दिन में यहां आते हैं, फिर भी यदि एक छात्रा को न्याय नहीं मिल पा रहा, तो यह चिंताजनक है।”

 

धरनास्थल पर सपा ज़िलाध्यक्ष सुजीत यादव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा समेत कई समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा